{"_id":"683b50c774f43ce6200b118a","slug":"parents-should-keep-an-eye-on-the-daily-routine-of-their-children-cdo-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-145044-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अभिभावक बच्चों की दिनचर्या पर रखें नजर ः सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अभिभावक बच्चों की दिनचर्या पर रखें नजर ः सीडीओ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चों को जागरूक करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नया सवेरा फोल्डर तैयार किया है। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने फोल्डर जारी किया। इसके माध्यम से बच्चों को मादक पदार्थों के नुकसान की जानकारी दी जाएगी।
सीडीओ ने कहा, दुनिया में हर साल कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक और फेफड़ा संबंधित बीमारियों से कई लोगों की मौत होती है। उन्होंने अपील की कि तंबाकू का सेवन न करें। अभिभावक अपने बच्चों की दिनचर्या पर नजर रखें। पीडी अवधेश राम ने बच्चों को तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया। बीएसए दिव्या गुप्ता ने कहा कि बच्चे किशोरावस्था में गलत संगत के कारण मादक पदार्थों का सेवन शुरू कर देते हैं। अधिकतर बच्चे मादक पदार्थ का सेवन करना अपने परिवार और दोस्तों से ही सीखते हैं।
बच्चों को इनसे दूर रहने के लिए प्रेरित करें। फोल्डर को तैयार करने वाले शिक्षक डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि यह फोल्डर प्रत्येक विद्यालय में पहुंचाया जाएगा। इससे बच्चों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान बताए जाएंगे। इस दौरान एसआरजी अश्वनी कुमार अवस्थी आदि मौजूद रहे।