फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Parashuram Sevadal performed *Jalabhishek* at the Narmadeshwar Temple.

Shahjahanpur News: परशुराम सेवादल ने नर्मदेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

Mon, 17 Aug 2026 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Parashuram Sevadal performed *Jalabhishek* at the Narmadeshwar Temple.
जलालाबाद। भगवान परशुराम सेवादल से जुड़े श्रद्धालुओं ने सोमवार को भगवान परशुराम की जन्मस्थली स्थित नर्मदेश्वर मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। परशुराम भगवान की मूर्ति के साथ ढाई घाट से कांवड़ में गंगाजल लेकर सफेद वस्त्र धारण किए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमवार सुबह कोला मोड़ पर पहुंचे। वहां उनका पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। बाद में श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदेश्वर मंदिर पहुंचा। वहां सभी ने भगवान का जलाभिषेक किया। संवाद
विज्ञापन


--
पचौमी के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
खुदागंज। हसनापुर गांव के श्रद्धालुओं ने बदायूं के कछला घाट से लाए गए गंगाजल के साथ कांवड़ यात्रा निकालकर पचौमी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान का जलाभिषेक किया। बाद में गांव में भंडारा हुआ। व्यवस्था में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, सौरभ गुप्ता, रामविलास कश्यप, परमानंद, राकेश अवस्थी आदि का सहयोग रहा। इसी क्रम में मोहल्ला रामबाग से रविवार को पांचाल घाट गए कांवड़िये सोमवार को डाक कांवड़ लेकर यहां लौटे और मोहल्ला रामबाग के शिव मंदिर जाकर भगवान का जलाभिषेक किया। संवाद
विज्ञापन

--
बाबा कालसेन मंदिर में नागपंचमी पर हुआ हवन-पूजन
सेहरामऊ दक्षिणी। बाबा कालसेन मंदिर पर सोमवार को नागपंचमी पर श्रद्धा और उल्लास के साथ वार्षिक हवन-पूजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर की परंपरा के अनुसार तमाम श्रद्धालुओं ने मंदिर जाकर देशी घी दान दिया और हवन में आहुति दी। आचार्य पंडित सत्य प्रकाश चतुर्वेदी ने मंत्रोच्चार करके हवन कराया। व्यवस्था में ऋषिकांत, आनंद प्रकाश चतुर्वेदी, गौरव कुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सावन में गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण महामंत्र

कुर्रियाकलां। कोंचेश्वर महादेव स्थान पर श्रावण मास में चल रहा हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र का जाप सोमवार को भी जारी रहा। नाग पंचमी पर मंदिर पहुंचने वाली महिलाओं ने भी मंत्र जाप में सहयोग किया। पुजारी नरेंद्र सिंह ललुआ ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा पर मंत्र जाप का समापन होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर उद्धव सिंह, सोनू राठौर, प्रभाकर परमार, छोटे चौहान का सहयोग रहा। संवाद

--
अखंड रामायण पाठ में श्रद्धालुओं ने पढ़ीं चौपाइयां
कुर्रियाकलां। मल्हपुर गांव में श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार की सुबह पंडित सत्यदेव दीक्षित ने विधि-विधान से पाठ कराया। नागपंचमी के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कांट श्रीदत्त शुक्ला ने भी रामायण की चौपाई पढ़कर पुण्य लाभ लिया। ग्राम प्रधान अनुराग मिश्रा, ललित मिश्र, मनोज मिश्रा, कमलेश, संगम दुबे आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed