तिलहर। पचौमी गांव में पंचेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं के लिए नगर की नीलकंठ सेवा समिति ने मंगलवार को भंडारा आयोजित किया।
इससे पूर्व, समिति के सदस्यों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन किया। दिन में 11 बजे आरंभ हुआ भंडारा शाम तक चलता रहा। इस दौरान तमाम ग्रामीणों ने भी दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्री राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और हनुमान जी की झांकी के साथ कलाकारों का नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। व्यवस्था में सुधीर चंद्र गर्ग, श्याम गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता, विनीत रस्तोगी, हिमालय गुलाटी, शिखर अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। संवाद अर्पित गर्ग, अनुष्का सिंघल, खुशी राधा का विशेष सहयोग रहा। संवाद