फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   panchayat chunaaav

प्रधान पद के 43 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 48 नामांकन पत्र निरस्त

Wed, 21 Apr 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
शाहजहांपुर। जांच के दौरान प्रधान पद के 43 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 48 नामांकन पत्र निरस्त हो गए। कई ब्लॉकों की रिपोर्ट मंगलवार शाम तक जिला प्रशासन के पास नहीं पहुंची।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों के लिए 29163 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए थे। इनमें जिला पंचायत सदस्य पद के 966, ग्राम प्रधान के 10343, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 5983 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 11871 नामांकन पत्र शामिल हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/ एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी ने जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्रों की जांच का काम सुबह 8:00 बजे से आरंभ करा दिया। इसी तरह अन्य पदों के लिए जमा हुए नामांकन पत्रों की ब्लाक कार्यालयों में जांच की गई। रात 9:00 बजे तक चुनाव नियंत्रण कक्ष को केवल 10 विकास खंडों से नामांकन पत्रों के सत्यापन की रिपोर्ट मिल सकी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार बंडा ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के पांच व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के छह नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। इसी तरह खुटार, पुवायां, सिंधौली, निगोही, कांट, ददरौल, भावलखेड़ा, कलान और जलालाबाद ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के 38 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 48 नामांकन पत्र निरस्त हो गए। अधिकारियों के अनुसार कटरा खुदागंज, जैतीपुर, तिलहर, मिर्जापुर और मदनापुर ब्लाक से इन पदों समेत सभी विकास खंडों से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की सत्यापन रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed