फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   panchayat chunaaav

पंचायत चुनाव: नामांकन पत्रों की जांच कराने को उमड़े प्रत्याशी

Tue, 20 Apr 2021 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
शाहजहांपुर में कलक्ट्रेट के चकबंदी अधिकारी न्यायालय कक्ष के बाहर लगी जिला पंचायत सदस्य पद का चु? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया रविवार को पूरी होने के बाद सोमवार सुबह से नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू हो गया। जिला पंचायत के वार्ड प्रत्याशी नामांकन पत्रों की जांच कराने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए आरओ कक्ष के सामने सुबह से जुट गए। उधर, विकास खंड कार्यालयों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कराए गए नामांकनों की जांच की गई। मंगलवार को सुबह से प्रत्याशियों की आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 29163 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। इनमें जिला पंचायत वार्डों के 966 प्रत्याशियों समेत ग्राम प्रधान पद के 10343, बीडीसी के 5983 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 11871 प्रत्याशी शामिल हैं। राज्य आयोग ने नामांकन पत्र निरस्त होने के कई आधार तय किए हैं और उन्हें ध्यान में रखते हुए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की जांच की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच का काम देर शाम तक पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

एडीएम चौधरी के अनुसार जांच के दौरान नामांकन पत्रों में पाई गईं कमियों से संबंधितों को अवगत करा दिया गया है और उनसे प्राप्त होने वाली आपत्तियों का मंगलवार शाम तक निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे और उसी दिन दोपहर बाद उन्हें आयोग से जारी चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा।

शाहजहांपुर में कलक्ट्रेट के चकबंदी अधिकारी न्यायालय कक्ष जिलापंचायत सदस्य पद नामांकन पत्रों क?

शाहजहांपुर में कलक्ट्रेट के चकबंदी अधिकारी न्यायालय कक्ष जिलापंचायत सदस्य पद नामांकन पत्रों क?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed