फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pan masala pouch seal, traders agog

पान मसाला के पाउच सील, व्यापारियों में हड़कंप

Thu, 20 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 20 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pan masala pouch seal, traders agog
दुकान का न‌िरीक्षण करती टीम
खाद्य पदार्थ में तंबाकू मिलाकर बेचने को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आई टीम ने नगर के पान मसाला, गुटका व तंबाकू व्यापारियों के यहां छापा मारकर गगन तथा कमला पसंद पान मसालों के पाउच को सीलकर जांच के लिए ले लिए। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे शाहजहांपुर के मुख्य खाद्य सुरक्षा आधिकारी डीसी सिंह दल-बल सहित नगर के चौराहा बिरियागंज पर आ पहुंचे। उन्होंने तीन दुकानों पर तंबाकू मिले खाद्य पदार्थों की जांच करनी शुरू कर दी। लगभग दो घंटे तक चली छापामार कार्रवाई में बिरियागंज स्थित तीन दुकानों से गगन तथा कमला पसंद ब्रांड के पान मसाले के पाउच को सील कर दिया। सिंह ने बताया कि इन पाउचों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार खाद्य पदार्थों में तंबाकू प्रतिबंधित है। इसी के तहत प्रदेश के खाद्य सुरक्षा आयुक्त प्रशासन हेमंत राव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में छापामार अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि किसी भी खाद्य पदार्थ में तंबाकू मिलाकर बेचना अपराध है। बताया कि पान मसाले के पाउच के अलावा टाफी व च्यूगंम आदि के भी नमूने लिए जा रहे हैं। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार, महेश कुमार, रामजी शुक्ला, युगल किशोर, जयपाल सिंह सहित नगर खाद्य निरीक्षक महेश कुमार वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed