{"_id":"6407741153aa315dda074d86","slug":"palledar-hanged-himself-in-the-mango-orchard-shahjahanpur-news-c-4-1-86612-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पल्लेदार ने आम के बाग में फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पल्लेदार ने आम के बाग में फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
जमील का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शराब का आदी बता रहे हैं परिजन, शव का पोस्टमार्टम कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्हागंज। थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीरगंज निवासी जमील (40) ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गल्ला मंडी में पल्लेदारी करने वाला जमील सोमवार को एक कोल्ड स्टोर में आलू भराई का काम करके लौटा था। शाम को ही उसने शराब पीना शुरू कर दिया था। सुबह नौ बजे घर से निकला। इसके बाद देवस्थान मंदिर के आगे आम के बाग में सफेद शर्ट से पेड़ में फंदा डालकर जान दे दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। बाग की तरफ खेलने गए बच्चों को उसका शव लटका मिला तो गांव में खबर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चाचा फिरोज ने बताया कि नशे के चलते ही जमील ने अपनी जान दे दी। उसके तीन बच्चे हैं।