{"_id":"6a89f9bf1d293feb73047246","slug":"painting-the-house-has-also-become-expensive-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-182429-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मकान का रंग-रोगन कराना भी हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मकान का रंग-रोगन कराना भी हुआ महंगा
विज्ञापन
बहादुरगंज स्थित पेंट की दुकान पर लगा सामान। संवाद
शाहजहांपुर। मकान का रंग-रोगन कराना अब लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से पेंट की कीमतों में 15 से 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है। पेंट के साथ इस्तेमाल होने वाला तारपीन का तेल भी महंगा हो गया है। बढ़ी कीमतों का असर पेंट की मांग पर भी पड़ रहा है। लोग पेंट के विकल्प के तौर पर टाइल्स और फाइबर का इस्तेमाल करने लगे हैं।
पेंट निर्माण में पेट्रो पदार्थों का इस्तेमाल होता है। फरवरी से मार्च के बीच पेंट की कीमतों में काफी इजाफा हुआ। इसके साथ ही तारपीन का तेल भी महंगा हो गया। कारोबारियों के अनुसार, बढ़ी कीमतों के कारण लोग मकान की रंगाई-पुताई टालने लगे हैं। कुछ लोग एक बार खर्च कर टाइल्स या फाइबर लगवाने को पेंट कराने के मुकाबले बेहतर विकल्प मान रहे हैं।
आम पेंट मार्च से पहले करीब 240 रुपये लीटर बिक रहा था। अब इसकी कीमत 260 से 280 रुपये लीटर तक पहुंच गई है। इसी प्रकार प्लास्टिक पेंट के दाम में भी 20 से 30 रुपये की वृद्धि हुई है। कारोबारियों के अनुसार, विदेशों से आयात होने वाला प्लास्टिक दाना महंगा होने के कारण इसके दाम बढ़े हैं। तारपीन का तेल मार्च में करीब 120 रुपये लीटर था, जो अब 170 रुपये लीटर हो गया है।
विज्ञापन
--
पेंट विक्रेताओं से बात
पेंट में क्रूड ऑयल का इस्तेमाल होता है। कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे पेंट और तारपीन का तेल महंगा हुआ है। कीमत बढ़ने से इसकी मांग भी घटी है।
-सौरभ गुप्ता, पेंट विक्रेता
-
जनरल के साथ प्लास्टिक पेंट के भाव में भी 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है। प्लास्टिक दाना महंगा होने से इसकी कीमतें बढ़ी हैं। लोग पेंट की जगह विकल्प के तौर पर दूसरी वस्तुओं का इस्तेमाल करने लगे हैं।
-विकास गुप्ता, पेंट विक्रेता