फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Painted in saffron from Yakubpur intersection Barhptthr

केसरिया रंग में रंगा याकूबपुर से लेकर बारहपत्थर चौराहा

Tue, 18 Aug 2015 12:10 AM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Tue, 18 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Painted in saffron from Yakubpur intersection Barhptthr
सावन महीने के दिन जैसे जैसे कम हो रहे हैं वैसे-वैसे घटियाघाट से गंगाजल भरकर गोला जाने वाले कांवर यात्रियों की भीड़ में भी इजाफा होता जा रहा है। खासकर रविवार और सोमवार को कांवरियों की तादाद काफी बढ़ जाती है। बीते दो दिनों से कस्बे में याकूबपुर से लेकर बारहपत्थर चौराहे तक रात दिन कांवरियों के जत्थे हर हर महादेव के उद्घोष के साथ गुजर रहे हैं, जिसके चलते उक्त रोड केसरिया रंग में रंगी नजर आ रही है। कांवर लेकर जाने वाले भक्तों के लिये तमाम श्रद्धालुजन भंडारों का भी आयोजन कर रहे हैं। याकूबपुर पड़ाव, बारपत्थर चौराहे से लेकर शाहजाहपुर को जाने वाली रोड पर दर्जनों स्थानों पर रात दिन भंडारे चलाये जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को मेघनाथ सिंह जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक श्यामू कुशवाहा की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांवरियो ने जलपान किया। इस मौके पर मदन लाल कुशवाहा, राम सिंह, आलोक, अमित, गौरव राघव, छोटू चौहान, लालू वर्मा, पवन पाण्डेय तथा अरविन्द समेत कई आयोजक मौजूद रहे। कांवरियों की संख्या को देखते हुये याकूबपुर तथा बारहपत्थर चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed