फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Padmavat Express divided into two parts at Roja railway station

रोजा रेलवे स्टेशन पर दो भागों में बंटी पद्मावत एक्सप्रेस

Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Padmavat Express divided into two parts at Roja railway station
पद्मावत एक्सप्रेस के कोच की टूटी कपलिंग - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। पटरियों पर दौड़ती ट्रेन के दो हिस्से में बंटने से यात्री घबरा गए। सूचना मिलने पर रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। कपलिंग टूटने वाले कोच के यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कराया गया। करीब दो घंटे बाद 2:30 बजे ट्रेन को बरेली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात ट्रेन संख्या 14207 पद्मावत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ से दिल्ली को चली। ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। आगे मालगाड़ी होने की वजह से ट्रेन को पंडित रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। यहां से ट्रेन रवाना होकर रोजा रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही इंजन और कोच के बीच कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंट गई। कपलिंग टूटने से दो कोच को छोड़कर सभी इंजन से अलग हो गए। अपनी निर्धारित गति 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन की कपलिंग टूटने के कारण दो हिस्सों में बंटने की जानकारी होने पर लोको पायलट ने इंजन को रोजा में रोका, जबकि बाकी कोच थोड़ा पीछे ही रुक गए। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, यातायात निरीक्षक एसके यादव, लोको इंस्पेक्टर धीरेंद्र झा आदि मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने कपलिंग टूटे कोच को इंजन से अलग करवाया। अन्य कोच को इंजन से जोड़ा गया। यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कराया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इस दौरान ट्रेन दो घंटा तक रोजा स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

पीछे के स्टेशन पर रोकी गईं ट्रेनें
पद्मावत एक्सप्रेस के दो हिस्सों में बंटने पर कंट्रोल ने पीछे से आने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस, सप्त क्रांति एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को पीछे के स्टेशन पर रोक दिया गया। दो हिस्सों में बंटने के बाद पीछे छूटने वाले कोच रोजा पहुंचाए जाने के बाद अन्य ट्रेनों को निकाला गया। पीछे आने वाली ट्रेनों को पीछे स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि कपलिंग टूटने की ज्वाइंट रिपोर्ट मंडल कार्यालय भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच खाली कराने पर भड़के यात्री
कपलिंग टूटने से पदमावत एक्सप्रेस के दो हिस्सों में बंटने पर रेल अधिकारियों ने काफी देर तक मुआयना किया। कंट्रोल ने कपलिंग टूटे कोच को लाने और बाकी ट्रेन को आगे रवाना करने के निर्देश दिए। इसके बाद कपलिंग टूटे कोच को खाली करने की अपील रेल अधिकारियों द्वारा की गई। इससे कुछ यात्री भड़क गए और दूसरे कोच की मांग करने लगे। लेकिन रोजा में कोच की व्यवस्था न होने की जानकारी देने तथा बरेली में लगवाए जाने की बात पर यात्री शांत हुए। इसके बाद सभी यात्री दूसरे कोच में शिफ्ट हुए।
आलमबाग कारखाने भेजा जाएगा कोच
प्रारंभिक तौर पर जांच करने पर पता लगा कि पूरा कपलिंग पहले से टूटा था। उसका कुछ हिस्सा जुड़ा हुआ था जोकि ट्रेन के रोजा स्टेशन पहुंचे से पहले ही अलग हो गया। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार कर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद स्थित कार्यालय भेज दी गई है। गहनता से जांच के लिए कपलिंग टूटने वाले कोच को आलमबाग स्थित कारखाना भेजा जाएगा।

पद्मावत एक्सप्रेस के कोच की कपलिंग टूटने की वजह से ट्रेन दो हिस्सों में बंटने की घटना हुई थी। कपलिंग टूटे कोच को इंजन से अलग कराकर बाकी ट्रेन को बरेली के लिए रवाना कर दिया। करीब दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। - जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक, रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed