{"_id":"6add114cec0d91e6a70bc998","slug":"paddy-procurement-system-in-banda-sub-market-goes-off-track-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188296-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंडा उपमंडी में धान खरीद व्यवस्था बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंडा उपमंडी में धान खरीद व्यवस्था बेपटरी
विज्ञापन
बंडा मंडी में धान की तौल न होने पर लगे धान के ढेर। संवाद
बंडा। बंडा उपमंडी में धान खरीद व्यवस्था बेपटरी है। आरएफसी के केंद्रों पर धीमी गति से तौल हो रही है, जबकि विभिन्न समितियों के केंद्रों पर न बैनर लगे हैं और न केंद्र प्रभारी मौजूद मिल रहे हैं। इससे मंडी में धान के ढेर लग गए हैं और किसान तौल के लिए चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
उपमंडी में धान खरीद के लिए 19 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें 11 आरएफसी और आठ विभिन्न समितियों के केंद्र हैं। आरएफसी के 10 केंद्रों पर अब तक करीब 3000 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी है। वहीं समितियों के केंद्रों के लिए अब तक जगह तक चिह्नित नहीं हुई है। केंद्र प्रभारी भी मौके पर नहीं मिल रहे हैं।
इससे पहले एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने निर्देश दिए थे कि केंद्र पर प्रभारी के मौजूद न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। मंडी में जगह-जगह धान के ढेर लगे हैं। जगह न मिलने के कारण किसान रोज मंडी के चक्कर काट रहे हैं और कई किसान मजबूरी में धान निजी मिलों में कम कीमत पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि केंद्र प्रभारियों को केंद्र पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी कराकर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
डिप्टी आरएमओ ने सभी धान खरीद केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए
रोजा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी (डिप्टी आरएमओ) राकेश मोहन पांडेय ने शनिवार सुबह रोजा मंडी के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में लापरवाही न बरतने और बंद केंद्रों पर तत्काल खरीद शुरू कराने के निर्देश दिए। डिप्टी आरएमओ ने सभी डिस्चार्ज कांटों को तत्काल चार्ज करने और जहां कांटे नहीं हैं, वहां जल्द व्यवस्था कराने के लिए कहा, ताकि किसानों को तौल के लिए इंतजार न करना पड़े। मंडी गेट से नियमानुसार टोकन जारी कर किसानों का धान केंद्रों पर भेजने और किसानों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।
मंडी सचिव धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि परिसर में जगह की कमी के चलते कुछ समय के लिए ट्रॉलियों का प्रवेश रोका गया था। संवाद