फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paddy procurement is failing to pick up pace due to half-baked arrangements.

Shahjahanpur News: आधी-अधूरी व्यवस्थाओं में धान खरीद नहीं पकड़ पा रही रफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement is failing to pick up pace due to half-baked arrangements.
नाहिल के एफसीआई क्रय केंद्र पर खड़ी धान भरी ट्रालियां। संवाद
पुवायां। धान खरीद में कई क्रय केंद्र बिना कांटा, बैनर के रफ्तार पकड़ रहे हैं तो कहीं खरीद बेहद कम हो सकी है। किसान धान बेचने के लिए परेशान घूम रहे हैं। सोमवार को गांव नाहिल में बी पैक्स के क्रय केंद्र पर कांटा, बैनर नहीं लगा मिला।
विज्ञापन

दिन में दो बजे नाहिल में लगे एफसीआई के केंद्र पर प्रभारी हिमांशु मौजूद मिले। छह ट्राॅलियों में धान लेकर खड़े किसानों ने बताया कि प्रभारी ने कहा है कि बिजली आने पर धान की सफाई के बाद तौल की जाएगी। प्रभारी ने बताया कि उन्होंने 25 अक्तूबर से ज्वाइन किया है। एक नवंबर तक केंद्र पर 13 किसानों से केवल 685 क्विंटल धान ही खरीदा जा सका है। इसमें भी एक किसान का धान तीन बार तौला गया है।
विज्ञापन

केंद्र के पूर्व प्रभारी उमेश कुमार ने जिला प्रबंधक को पत्र लिखा था कि उनके केंद्र पर कुछ लोगों ने जबरन बिना तौल के 17 सौ बोरा धान भरकर लगा दिया है। शिकायत पर टीम ने जांच की थी। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एफसीआई के जिला प्रबंधक हीरा सिंह रावत ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
न कांटा न बैनर, खरीद पकड़ रही रफ्तार
बी पैक्स नाहिल का भवन गांव कनपारा में बना है। यहां कांटा और बैनर नहीं लगा होने के बाद भी 27 अक्तूबर से एक नवंबर तक 21 किसानों से 1460 क्विंटल धान खरीद दिखाई गई है। दिन में ढाई बजे केंद्र पर सचिव नहीं मिले। केंद्र पर मिले सतवीर ने बताया कि वह सचिव के सहयोगी हैं। धान गोदाम में लगा है, वहीं कांटा लगा है। गोदाम जाने पर वहां भी धान और कांटा, बैनर नहीं लगा मिला।
--
क्रय केंद्रों की जांच कराई जाएगी। खरीद और स्टाॅक का मिलान कराया जाएगा। किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
- चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
--
अधिकारियों ने तिलहर मंडी में धान क्रय केंद्रों का लिया जायजा
तिलहर। डीएम के निर्देश पर सोमवार को दोपहर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने स्थानीय मंडी परिसर जाकर वहां लगे धान क्रय केंद्रों का जायजा लिया। खरीद की रफ्तार बेहद धीमी पाए जाने पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जलालाबाद के एसडीएम (न्यायिक) मोहम्मद असलम खां के नेतृत्व में मंडी पहुंची टीम में तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ओर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मुनेंद्र नाथ पटेल शामिल रहे। सभी ने मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह के साथ क्रय केंद्रों पर जाकर खरीद प्रक्रिया और धान के भंडारण का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों से अब तक की गई खरीद की जानकारी ली।
मंडी सचिव ने अधिकारियों को बताया कि मंडी गेट पर ही फसल की नीलामी बोली की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। साथ ही उपज में नमी की जांच भी की जाती है। उन्होंने बताया कि धान में नमी मानक से ज्यादा पाए जाने के कारण खरीद धीमी गति से हो रही है। अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों को किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। संवाद
--
जाम से परेशान गल्ला आढ़तियों ने जताई नाराजगी

रोजा। लगातार हो रही धान की आवक से स्थानीय मंडी परिसर के अंदर हर समय जाम के हालात बने रहते हैं। जगह-जगह किसानों के धान के ढेर और क्रय केंद्रों के पास खरीदे गए धान के बोरे लगे रहने से आढ़तियों को ट्रालियां निकालने में दिक्कत हो रही है। गल्ला आढ़तियों ने मंडी सचिव कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई।

सूचना मिलते ही मंडी के सभापति सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार और डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गल्ला आढ़तिया से उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन देकर शांत किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव रिंकू लाल कश्यप को मंडी समिति के अंदर आने वाली ट्राॅलियों को क्रम के अनुसार लाइन में लगवाने का निर्देश दिया। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि क्रय केंद्रों से खरीदे गए धान का उठान नहीं होने की वजह से जाम लग रहा है।संवाद

नाहिल के एफसीआई क्रय केंद्र पर खड़ी धान भरी ट्रालियां। संवाद

नाहिल के एफसीआई क्रय केंद्र पर खड़ी धान भरी ट्रालियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed