Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paddy not weighed at Banda Mandi... farmers arrive at the tehsil with their tractor-trolleys.

Shahjahanpur News: बंडा मंडी में नहीं तौला गया धान... ट्राॅलियां लेकर तहसील पहुंचे किसान

Sat, 07 Nov 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Paddy not weighed at Banda Mandi... farmers arrive at the tehsil with their tractor-trolleys.
रोजा मंडी में पहुंची धान भरी ट्रॉलियां। संवाद
पुवायां। डीएम के कड़े निर्देशों के बाद भी किसान धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार को भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश प्रवक्ता सुखदेव सिंह खिंडा के नेतृत्व में कई किसान धान भरी ट्राॅलियां लेकर पुवायां में तहसील परिसर पहुंचे और क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच तहसीलदार अनंगराज मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। क्रय केंद्र प्रभारी दलालों के माध्यम से धान खरीद रहे हैं। दलाल किसानों से दो से तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल मांग रहे हैं। जो किसान सहमत हो जाते हैं, उनका धान तौला जाता है।
विज्ञापन

सुखदेव सिहं खिंडा ने तहसीलदार को बताया कि कई किसान एक सप्ताह से धान लेकर बंडा मंडी में पड़े हैं लेकिन धान नहीं तौला जा रहा है। परेशान होकर वे लोग ट्राॅलियां लेकर तहसील आए हैं। तहसीलदार ने क्रय केंद्र प्रभारियों से वार्ता की और शुक्रवार शाम तक धान तौलने के लिए कहा। इसके बाद किसान धान लेकर वापस मंडी चले गए। तहसीलदार अनंगराज ने बताया कि किसानों की समस्या का समाधान करा दिया गया है। संवाद

रोजा मंडी में पहुंची धान भरी ट्रॉलियां। संवाद

रोजा मंडी में पहुंची धान भरी ट्रॉलियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed