फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paddy is piling up at RFC centres...procurement is not picking up pace

Shahjahanpur News: आरएफसी के केंद्रों पर धान का अंबार...खरीद नहीं पकड़ रही रफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Paddy is piling up at RFC centres...procurement is not picking up pace
पुवायां मंडी में आरएफसी केंद्रों के आगे लगा धान का अंबार। संवाद - फोटो : संवाद
पुवायां। मंडी में लगे आरएफसी के क्रय केंद्रों पर धान का अंबार लगा है। कई दिनों से पड़े धान की तौल नहीं हो पा रही है। इससे किसान बेहद परेशान है। किसानों का कहना है कि अधिकारी मुआयना करने के लिए आते हैं, लेकिन केंद्र इंचार्ज से बात करके चले जाते हैं। किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से पुवायां मंडी में धान खरीद के लिए कुल 17 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें से कई केंद्र तो ऐसे हैं जिनके प्रभारी ज्यादातर नदारद ही रहते हैं। खास बात यह है कि अधिकारियों को मुआयने के समय केंद्र प्रभारी की जगह उनके निजी कर्मी बैठे मिलते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ चेतावनी दी जाती है।
विज्ञापन

मंडी में आरएफसी के कुल आठ क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें से दो क्रय केंद्रों पर अब तक प्रभारी नहीं होने के कारण उन पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है। शेष छह केंद्रों के चारों ओर धान का अंबार लगा हुआ है। धान की दर्जनों ढ़ेरियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
केंद्र प्रभारी से किसान की बहस
मंडी में लगे आरएफसी के केंद्र पर एक किसान ट्राॅली से धान लाया। केंद्र प्रभारी आकांक्षा सक्सेना ने जगह मिलने पर ही धान डालने की बात कही। कुछ जगह खाली होने पर किसान वहां धान डालने की बात कहने लगा। जिस पर केंद्र प्रभारी का कहना था कि यहां पर जो ट्रॉली पहले से भरी खड़ी हुई है। उसका धान डाला जाएगा। इसको लेकर कुछ लोगों की केंद्र प्रभारी से काफी देर तक बहस होती रही। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। कई घंटे बाद नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी, पंकज सिंह पहुंचे और केंद्र प्रभारी से जानकारी कर चले आए। इसके बाद फिर काफी देर तक केंद्र प्रभारी और किसान के बीच बहस होती रही। बाद में किसान ने धान वहीं डाल दिया। केंद्र पर कई घंटे तक चले हंगामे के कारण तौल का काम भी प्रभावित रहा।
--
मंडी में कथित पत्रकार की जमकर पिटाई
मंडी में लगे बी पैक्स के एक क्रय केंद्र पर शनिवार शाम को एक व्यक्ति शराब के नशे में पहुंचा और खुद को कथित मीडिया कर्मी बताने लगा। केंद्र पर मौजूद लोगों से उसकी बहस होने लगी। लोगों ने उसकी पिटाई लगा दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
--
किसान बोला- तौल कराने के लिए मांगे जा रहे रूपये
गांव अगौना खुर्द निवासी राजीव कुमार त्रिवेदी ने बताया कि 11 अक्तूबर को लगभग 55 क्विंटल धान लेकर मंडी आए हैं। धान की नमी 16 प्रतिशत गेट पर ही जांची गई। इसके बाद आरएफसी के केंद्र पर भेजा गया। अगले दिन तौल कराने की बात कही गई। रविवार को दूसरे दिन तौल कराने के लिए कहा तो केंद्र प्रभारी की ओर से तौल कराने के लिए डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल की मांग की गई।
----
पुवायां मंडी में कई लेखपालों को लगाया जाएगा ,जो बाहरी लोगों के केंद्र पर आने पर नजर रखेंगे। आए दिन विवाद के चलते मंडी गेट और परिसर में पुलिसकर्मियों को तैनात करेंगे। धान खरीद में लापरवाही पाए जाने पर केंद्र प्रभारी की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।


- चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां

पुवायां मंडी में आरएफसी केंद्रों के आगे लगा धान का अंबार। संवाद

पुवायां मंडी में आरएफसी केंद्रों के आगे लगा धान का अंबार। संवाद- फोटो : संवाद

पुवायां मंडी में आरएफसी केंद्रों के आगे लगा धान का अंबार। संवाद

पुवायां मंडी में आरएफसी केंद्रों के आगे लगा धान का अंबार। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed