फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paddy is piled up at market centres, but farmers are waiting for weighing.

Shahjahanpur News: मंडी के सेंटरों पर धान का लगा अंबार, लेकिन तौल का इंतजार कर रहे किसान

Tue, 07 Oct 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Paddy is piled up at market centres, but farmers are waiting for weighing.
कुलविंदर सिंह सोडी, निवासी पुवायां
पुवायां। मंडी परिसर में लगे क्रय केंद्रों के सामने धान का अंबार लगा हुआ है लेकिन केंद्रों पर खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। धान के ढेर लगे होने के कारण अब आने वाले किसानों को धान डालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में केंद्रों का मुआयना करने पहुंचे नायब तहसीलदार से किसानों की जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से पुवायां मंडी परिसर में 17 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें से कई केंद्र अभी शुरू नहीं हो पाए हैं। केंद्र प्रभारियों की ओर से एक ही रटारटाया जवाब मिलता है कि नमी का प्रतिशत ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

उधर किसानों का कहना है कि जिन केंद्रों के सामने कई दिनों से धान सूख रहा है, उनकी नमी ठीक हो गई है, लेकिन तौल नहीं होने के कारण जगह खाली नहीं हो पा रही है। शनिवार को नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी क्रय केंद्रों का मुआयना करने पहुंचे तो कई किसानों ने उनके सामने इसी मुद्दे को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि वह केंद्रों के टिनशेड में व्यापारियों द्वारा रखे धान के बोरे हटवाने आए हैं। सोमवार को तौल शुरू होने का पहला दिन है, आगे व्यवस्थाएं सुधर जाएंगी। सोमवार को पुवायां मंडी में लगे आरएफसी केंद्र की प्रभारी आकांक्षा सक्सेना ने पूजन करके तौल का शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि आरएफसी केंद्र नंबर दो पर 50 और पांच पर सौ क्विंटल, आरएफसी केंद्र संख्या चार पर सौ और छह पर 50 क्विंटल, आरएफसी केंद्र संख्या सात पर 70 और आठ पर 80 क्विंटल धान की तौल की गई।
-
धान के ढेर के पास से किसान नदारद
पुवायां। पुवायां मंडी परिसर में आरएफसी की ओर से कुल आठ क्रय केंद्र खोले गए हैं जिनमें से दो केंद्रों के प्रभारियों की तैनाती नहीं होने के कारण अब तक शुरू नहीं हो सके हैं। इन केंद्रों के सामने धान का ढेर लगा हुआ है लेकिन किसान नदारद हैं। प्रभारी आकांक्षा सक्सेना ने बताया कि किसान धान डालकर चला जाते हैं। नमी ज्यादा होने के कारण तौल नहीं हो पा रही है इसीलिए धान ज्यादा पड़ा है।
--
दो दिन से ट्रॉली में धान भरकर आरएफसी के सेंटरों के सामने खड़े हैं लेकिन जगह नहीं मिल पा रही है। आम किसान परेशान है। किसान कोई मौजूद नहीं है लेकिन धान के ढेर लगे हुए हैं।
- राजवीर सिंह, निवासी बसखेड़ा बुजुर्ग पुवायां
--
दो दिन बाद धान लाना है। मेरा साथी किसान धान लेकर आया है। हालात देखने आया था तो पता लगा कि धान डालने के लिए जगह तक नहीं है।
- कुलविंदर सिंह सोढ़ी, निवासी पुवायां
--
एक अक्तूबर को मंडी में धान लेकर आए थे। आरएफसी केंद्र के सामने डाल रखा है। धान सूख भी चुका है। अधिकारी आते हैं, सेंटर इंचार्ज से बात कर चले जाते हैं।
- नरेंद्र सिंह, ग्राम बितौनी पुवायां
--
लगातार दो दिनों से मंडी में जगह खाली कराई जा रही है। किसानों और नायब तहसीलदार के बीच नोकझोंक के बारे में जानकारी नहीं है। अगर अब भी जगह की समस्या है तो समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- चित्रा निर्वाल एसडीएम पुवायां
--
विधायक को केंद्र पर मिलीं अनियमितता, जताई नाराजगी
रोजा। रोजा मंडी समिति में सोमवार दोपहर ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्रों के सामने लगे धान के ढेर को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने धान के ढेर तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
विधायक ने फर्जी खरीद का आरोप लगाते हुए कहा कि क्रय केंद्र पर रात में फर्जी तरीके से तौल कराकर सरकारी खरीद को पूरा किया जाता है। उन्होंने सभी क्रय केंद्रों पर सीसी कैमरे लगाने के लिए कहा। इस दौरान नौगवां गांव के किसान सेवाराम नमी चेक कराने के लिए पन्नी में कुछ धान लेकर आए। उन्होंने विधायक के सामने ही नमी जांचने की बात कही। नमी जांची तो 18 प्रतिशत निकली। जब विधायक ने सही से जांच करने के लिए कहा तो नमी 16 प्रतिशत पाई गई।
इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी से नाराजगी जताई। विधायक पीसीयू के क्रय केंद्र पर भी पहुंचे। जहां क्रय केंद्र प्रभारी अनिल कुमार नदारद मिले। पता चला कि वह खाद वितरण का केंद्र भी चला रहे थे। इस पर विधायक ने क्रय केंद्रों पर मौजूद न रहने वाले प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि मंडी में अव्यवस्था की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर डीएम से बात की जाएगी। संवाद
--
60 क्विंटल धान की तौल कराने पर किसान गुलजार हुए सम्मानित

बंडा। मंडी परिसर में स्थापित 24 क्रय केंद्रों में से आरएफसी के क्रय केंद्र पर सोमवार को छठे दिन धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। इस मौके पर लुकमानपुर बहेड़ा गांव से आए गुलजार सिंह के 60 क्विंटल धान की तौल की गई। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रंजना सिंह और केंद्र प्रभारी सुरजीत ने उन्हें माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। हालांकि, इस दौरान मंडी में विभिन्न क्रय एजेंसियाें के 23 अन्य केंद्रों पर खरीद ठप रहने से सन्नाटा बना रहा। संवाद
--
धान खरीद शुरू कराने के लिए रोजा मंडी में धरना
रोजा। छह दिन बाद भी स्थानीय मंडी के अधिकतर क्रय केंद्रों पर अब तक धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंडी परिसर मेंं सचिव कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर धरना दिया।
इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि क्रय केंद्र ठप होने से किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। बाद में वह किसानों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राम कैलाश सोनकर से मिले और उन्हें डीएम के नाम पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जनपद की सभी मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू कराने, खरीद पर किसानों से कटौती बंद करने, मंडियों से दलालों का वर्चस्व खत्म करने, आलू की बोआई को डीएपी खाद पर्याप्त उपलब्ध कराने, छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजे जाने आदि मांगों का उल्लेख है।

इस मौके पर रमेश शर्मा, राम प्रताप वर्मा, अजीत सिंह, गेंदन लाल लोधी, कुलदीप सिंह, श्रीकृष्ण, उदयवीर सिंह यादव, क्रांति भोजवाल आदि मौजूद रहे। संवाद

कुलविंदर सिंह सोडी, निवासी पुवायां

कुलविंदर सिंह सोडी, निवासी पुवायां

कुलविंदर सिंह सोडी, निवासी पुवायां

कुलविंदर सिंह सोडी, निवासी पुवायां

कुलविंदर सिंह सोडी, निवासी पुवायां

कुलविंदर सिंह सोडी, निवासी पुवायां

कुलविंदर सिंह सोडी, निवासी पुवायां

कुलविंदर सिंह सोडी, निवासी पुवायां

कुलविंदर सिंह सोडी, निवासी पुवायां

कुलविंदर सिंह सोडी, निवासी पुवायां

कुलविंदर सिंह सोडी, निवासी पुवायां

कुलविंदर सिंह सोडी, निवासी पुवायां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed