फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pace of Work Slow at Government Medical College; Patients Inconvenienced

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में काम की रफ्तार धीमी, मरीज परेशान

Sat, 14 Mar 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Pace of Work Slow at Government Medical College; Patients Inconvenienced
ट्रामा सेंटर। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब पांच महीने से गेट विस्तारीकरण का काम चल रहा है। मरीजों को काफी घूमकर नहर वाले रोड से प्रवेश दिया जा रहा है। काम की धीमी रफ्तार से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो गेट बनेंगे। एक गेट का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। इसके बाद ट्राॅमा सेंटर के सामने गेट बनाया जाएगा। इससे ट्राॅमा सेंटर में आने वाले मरीजों को घूमकर नहीं आना पड़ेगा। दो गेट होने से एक गेट से वाहन आएंगे और दूसरे से आसानी से निकल सकेंगे।
विज्ञापन

यह मरीजों की सुविधा के लिए किया जा रहा है, लेकिन काम की धीमी रफ्तार के कारण मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर उन लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है जो रास्तों से अंजान हैं। पिछले साल अक्तूबर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य के चलते मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से मेडिकल कॉलेज में वन विभाग के पास नहर रोड वाले गेट से प्रवेश दिया जा रहा है। पांच माह बीतने के बाद भी गेट का काम पूर्ण नहीं हो सका है। वैकल्पिक गेट पर ही हेल्पडेस्क संचालित हो रही है। वहां स्ट्रेचर, व्हीलचेयर उपलब्ध हैं। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि काम में तेजी लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed