फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   oxygen supply

मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई रुकी, तड़पे मरीज

Tue, 20 Apr 2021 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
oxygen supply
राजकीय मेडिकल कॉलेज के होल्डिंग एरिया में रखे आक्सीजन सिलिंडर। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के होल्डिंग एरिया में भर्ती मरीजों के लिए सोमवार को ऑक्सीजन की सप्लाई कुछ देर के लिए रुक गई। तीमारदारों ने सप्लाई चालू करने को कहा तो कर्मचारी ऑक्सीजन खत्म होने की बात कहकर काफी देर तक ालमटोल करते रहे। आक्सीजन न मिलने से गंभीर मरीज तड़पने लगे। तीमारदारों की शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन ने ऑक्सीजन उपलब्ध कराई। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कुछ देर के लिए पाइप लाइन में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हुई थी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार लगातार जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मरीजों के लिए बेहतर इलाज और उनकी देखरेख के दिश ानिर्देश दे रही है। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में होल्डिंग एरिया बनाया गया। मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा जाता है। जांच सैंपल आने तक उस मरीज को होल्डिंग एरिया में भर्ती रखा जाता है।
विज्ञापन

सोमवार को होल्डिंग एरिया में सात मरीज भर्ती थे, जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट आना बाकी है। हालत गंभीर होने की वजह से इन मरीजों को आक्सीजन की जरूरत थी। सोमवार दोपहर मरीजों ने होल्डिंग एरिया में तैनात कर्मचारियों से पाइप लाइन में ऑक्सीजन न आने की शिकायत की। कर्मचारियों ने आक्सीजन खत्म होने की बात कहकर टाल दिया। आक्सीजन न मिलने से कई मरीज तड़पने लगे, जिन्हें देखकर उनके परिजन परेशान हो गए। उनकी शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले छोटे सिलिंडर के जरिए मरीजों को ऑक्सीजन दिलाई। इसके बाद पाइप लाइन में आक्सीजन की सप्लाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के होल्डिंग एरिया में सोमवार को दिन में 11 से 12 बजे के बीच ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी गई थी। इससे मरीज परेशान हो उठे। मेरा भाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उन्हें ऑक्सीजन न मिलने से दिक्कत हुई। जब स्टाफ से कहा गया तो उन्होंने कहीं और जाने के लिए कह दिया। हालांकि बाद में सप्लाई चालू कर दी गई। - कमलेश कुमार, मरीज के भाई

राजकीय मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन की सप्लाई लगातार दी जा रही है। किसी ने भ्रामक सूचना प्रसारित कर दी थी। - डॉ. अभय सिन्हा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed