{"_id":"64443330af98f7ebe601b33a","slug":"owner-of-kanhaiya-hosiery-neeraj-arrested-will-be-sent-to-jail-today-shahjahanpur-news-c-4-1-133893-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कन्हैया होजरी का मालिक नीरज गिरफ्तार, आज भेजा जाएगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कन्हैया होजरी का मालिक नीरज गिरफ्तार, आज भेजा जाएगा जेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी शिवम जौहरी हत्याकांड के आरोपी कन्हैया होजरी के मालिक नीरज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले ही उसका गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती होने का फोटो वायरल हुआ था। हालांकि, पुलिस उसे शहर से ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं।
सूरी ट्रांसपोर्ट के मुनीम शिवम जौहरी को 11 अप्रैल को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। उसके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान थे। शिवम के पिता अधीश जौहरी ने कन्हैया होजरी के मालिक नीरज गुप्ता और सूरी ट्रांसपोर्ट के बंकिम सूरी समेत छह नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी रात शिवम को बांधकर उसकी पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने बंकिम सूरी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि नीरज और कुनाल अरोरा फरार थे। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही थी।
दो दिन पहले नीरज का गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती होने का फोटो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। उसके करीबी लोगों का कहना था कि घटना वाले दिन चक्कर आने और सीने में दर्द होने की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को रवाना हो गईं थीं। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले आई है। हालांकि, गिरफ्तारी शहर से होना बताई जा रही है। रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
-कन्हैया होजरी के मालिक नीरज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे शहर से ही पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेजा जाएगा। - बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी