{"_id":"6946fd4100fbdbc0c00a255d","slug":"overloaded-trucks-were-fined-on-the-lipulekh-bhind-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160914-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लिपुलेख-भिंड हाईवे पर किया ओवरलोड ट्रकों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लिपुलेख-भिंड हाईवे पर किया ओवरलोड ट्रकों का चालान
विज्ञापन
निगोही में ओवरहाइट ट्रक का चालान करते एडीएम एफआर। स्रोत: प्रशासन
निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर ज्यादा ऊंचाई तक क्षमता से ज्यादा गन्ना भरकर निकल रहे ओवरलोड वाहनों पर शुक्रवार की रात एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने शिकंजा कस दिया। उन्होंने आधी रात के बाद ऐसे वाहनों की सघन जांच कराकर दो दर्जन से ज्यादा ओवरलोड ट्रकों का चालान कराया। इन ट्रकों पर पीछे रिफ्लेक्टर भी लगे नहीं मिले।
हाईवे पर ओवरलोड और ओवरहाइट वाहन लंबे समय से निकल रहे हैं। अमर उजाला में बुधवार को लिपुलेख-भिंड हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक शीर्षक से विस्तृत समाचार फोटो सहित प्रकाशित किया गया। इसी खबर का संज्ञान लेते हुए एडीएम शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे हाईवे पर डालमिया चीनी मिल के पास पहुंच गए और ओवरलोड ट्रकों समेत अन्य वाहनों की जांच करानी शुरू कर दी।
सघन जांच अभियान के दौरान ऐसे दो दर्जन से ज्यादा वाहन मिले, जिन पर क्षमता से अधिक और ज्यादा ऊंचाई तक गन्ना भरा मिला। गन्ना ढोने वाले अधिकतर वाहनों के पिछले हिस्से में रेडियम के रिफ्लेक्टर भी लगे नहीं मिले। एडीएम ने ऐसे सभी वाहनों का चालान करा दिया। इस दौरान उपसंभागीय परिवहन अधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी भी मौजूद रहे।