फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Overcome pessimism Election preparations are in boot

निराशा के माहौल को दूर कर जुटें चुनाव तैयारियों में

Mon, 21 Dec 2015 11:31 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 21 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Overcome pessimism Election preparations are in boot
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करने और संभावित उम्मीदवारों का बायोडेटा लेने के लिए यहां पहुंचे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा पर्यवेक्षक नितिन कुमलहाकर ने कहा कि कार्यकर्ता निराशा के माहौल को दूर कर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। बोले हाईकमान की मंशा है कि चार महीने के अंदर पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। उम्मीदवार कार्यकर्ताओं के बीच का होगा और सभी की सहमति से नाम तय किया जाएगा।
विज्ञापन

डाक बंगला परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान अतित गुप्ता, श्यामबाबू सिंह, आलोक प्रताप सिंह भोला, छोटे लाला उर्फ  माखन फौजी आदि कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार के रूप मे अपने बायोडेटा नितिन को सौंपे। इस दौरान उन्होंने सभी दावेदारों को एक-एक कर कमरे में बुलाकर विभिन्न जानकारियां भी लीं। पूर्व में उनके वहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित के अलावा विनीत मिश्रा, गोपाल मोहन द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह भन्नू, रामू अग्निहोत्री, सुनील भारद्वाज, नवीन सक्सेना, विनोद चंद्र शर्मा, अनिल वर्मा, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed