फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Over 147 Crore Outstanding from Three Sugar Mills; Farmers Distressed

Shahjahanpur News: किशोरी का फंदे से लटका मिला शव, हाईस्कूल में हो गई थी फेल

Tue, 05 May 2026 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Over 147 Crore Outstanding from Three Sugar Mills; Farmers Distressed
रोजा (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव कंजा निवासी सोनपाल की 14 वर्षीय बेटी पारुल की मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किशोरी का शव कमरे में कुंडे से लटका मिला। पिता के मुताबिक, बेटी हाईस्कूल में फेल होने के बाद से तनाव में थी।
विज्ञापन

सोनपाल के अनुसार, बेटी पारुल ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। 23 अप्रैल को आए रिजल्ट में बेटी फेल हो गई। तब से वह तनाव में रहने लगी थी। किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर परिवार के सभी सदस्य दूसरी मंजिल पर थे। पारुल नीचे कमरे में अकेली थी। इस बीच उसने तनाव के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

परिवार के सदस्य जब दूसरी मंजिल से नीचे आए तब पारुल के फंदे से लटके शव को देख पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि किशोरी के संबंध में परिजनों से पूछताछ की गई है। परिजनों ने बताया है कि किशोरी हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने के बाद से तनाव में थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed