{"_id":"69fa2e29c0551002e405e994","slug":"over-147-crore-outstanding-from-three-sugar-mills-farmers-distressed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-172475-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन चीनी मिलों पर 147 करोड़ से अधिक बकाया, कृषक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन चीनी मिलों पर 147 करोड़ से अधिक बकाया, कृषक परेशान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद की तीन चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 147 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है। इसमें सबसे अधिक मकसूदापुर की बजाज चीनी मिल पर है। दूसरे नंबर पर तिलहर चीनी मिल और तीसरे नंबर पर पुवायां चीनी मिल है। निगोही स्थित डालमिया चीनी मिल और रोजा चीनी मिल ने किसानों का सौ फीसदी भुगतान कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से भुगतान के लिए चीनी मिलों को नोटिस जारी किए गए हैं।
मकसूदापुर स्थित बजाज चीनी मिल पर किसानों का 108.75 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, तिलहर चीनी मिल पर 34.69 करोड़ रुपये और पुवायां चीनी मिल पर 4.25 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है। कुल मिलाकर तीनों चीनी मिलों पर 147 करोड़ रुपये बकाया है।
रोजा और निगोही चीनी मिल ने किसानों का सौ फीसदी भुगतान कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी के मुताबिक, जनपद की पांचों चीनी मिलों को किसानों का 1029.07 करोड़ रुपये का भुगतान करना था। अब तक 881.38 करोड़ रुपये का भुगतान हो पाया है।
विज्ञापन
--
14 दिन के अंदर किया जाता है भुगतान
गन्ना विभाग के मुताबिक गन्ना तौलाई के 14 दिन के अंदर किसान का भुगतान करने का नियम हैं। मकसूदापुर चीनी मिल, तिलहर चीनी मिल और पुवायां मिल को प्रशासन की ओर से जल्द भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। भुगतान नहीं करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तिलहर के गांव मलूकापुर निवासी मूंगालाल ने बताया कि तिलहर चीनी मिल पर लगभग 80 हजार रुपये भुगतान बकाया है। सहालग चल रहा है और जरूरत के समय रुपये नहीं मिल रहे हैं। बंडा के उदयपुर खखरा गांव के रहने वाले संतोष कुमार ने बताया कि मकसूदापुर चीनी मिल पर करीब 93 हजार रुपये भुगतान बकाया है। इसकी वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की फीस जमा करने की स्थिति में नहीं हैं।
--
जिन चीनी मिलों को भुगतान शेष है, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। जल्द भुगतान न होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी