{"_id":"6ab42d5582567680db05650d","slug":"outstanding-farmer-account-holders-were-honored-with-certificates-of-appreciation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-185543-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उत्कृष्ट खाताधारक किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उत्कृष्ट खाताधारक किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Thu, 24 Sep 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो-37
गांधी भवन में हुआ मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी का शुभारंभ किया। गांधी भवन टाउन हॉल में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक के उत्कृष्ट खाताधारक किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने बताया कि योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि और कृषि आधारित गतिविधियों के लिए छह लाख रुपये तक का ऋण छह प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा। ऋण के लिए कोलेटरल की आवश्यकता नहीं होगी। ऑनलाइन पोर्टल से ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया गया है।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता ने पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए समयबद्ध ऋण निस्तारण पर जोर दिया। इस दौरान भारत टैक्सी का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, ददरौल विधायक अरविंद सिंह, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।