{"_id":"6ac1517d3419e22cdc091fd8","slug":"outpost-in-charge-accused-of-misconduct-for-taking-a-cow-protector-from-his-home-in-tilhar-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-186462-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तिलहर में गोरक्षक को घर से ले जाने पर चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तिलहर में गोरक्षक को घर से ले जाने पर चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
तिलहर थाने में एकत्रित राष्ट्रीय गो रक्षा संघ के पदाधिकारी। संवाद
तिलहर। घायल गाय के उपचार के मामले में गोरक्षक को रात में घर से ले जाने और कई घंटे थाने में बैठाए रखने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय गोरक्षा संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को थाने पहुंचकर शिकायत की। संगठन के जिला सचिव अखिलेश मिश्रा ने बिरसिंहपुर चौकी प्रभारी पर सादा वर्दी में निजी वाहन से घर से ले जाने, अभद्रता करने और नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाया।
अखिलेश ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बिरसिंहपुर पुल के पास गाय के घायल होने की सूचना चौकी प्रभारी ने फोन पर दी थी। आरोप है कि गाय के उपचार के लिए मौके पर पहुंचने की तैयारी के दौरान चौकी प्रभारी उन्हें उनकी इच्छा के विरुद्ध निजी वाहन से घर से ले गए। बाद में तिलहर थाने में कई घंटे बैठाए रखा गया। उन्होंने हिरासत में लेने का कारण नहीं बताने और कोई मेमो न देने का आरोप भी लगाया।
अखिलेश ने घर से लेकर बिरसिंहपुर चौकी और तिलहर थाने तक लगे सीसी कैमरों की फुटेज से जांच कराने की मांग की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि गोरक्षकों ने थाने का घेराव नहीं किया है। उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच रास्ते में लगे सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।