{"_id":"6838924ee276b656f800be2d","slug":"out-of-570-teachers-83-were-found-eligible-for-transfer-and-will-be-relieved-soon-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-144885-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 570 शिक्षकों में 83 मिले तबादले के योग्य, जल्द किए जाएंगे रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 570 शिक्षकों में 83 मिले तबादले के योग्य, जल्द किए जाएंगे रिलीव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों के परस्पर तबादलों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक से दूसरे जिले के योग्य पाए जाने वाले शिक्षकों की सूची जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में शपथ पत्र जमा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बीएसए के अनुसार, 83 शिक्षकों का तबादला होगा। इतने ही दूसरे जिलों से आएंगे।
परिषद के स्कूलों में कार्यरत 570 शिक्षकों ने दूसरे जनपद में तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। तबादले की प्रक्रिया को जनवरी में शुरू किया गया था। पंजीकरण के बाद शिक्षकों को पेयर बनाकर ओटीपी शेयर करना था। बुधवार शाम को प्रदेश स्तर से शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई।
बीएसए के अनुसार, 83 शिक्षकों के जोड़ा बने होने के कारण तबादले का रास्ता साफ हुआ है। इतने ही शिक्षक जनपद में आएंगे। सूची जारी हाेने के बाद सुबह से शिक्षक अपनी पत्रावली व शपथ पत्र जमा करने के लिए बीएसए कार्यालय पहुंचने लगे। शाम चार बजे तक शपथ पत्र जमा होने का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
समिति की बैठक के बाद किए जाएंगे रिलीव
सूची जारी हाेने के बाद शिक्षकों के अभिलेख लेकर फाइलें तैयार की जाएंगी। इन फाइलों पर समिति की अध्यक्ष सीडीओ भी निगाह डालेंगी। उसके बाद समिति की बैठक होने पर शिक्षकों को रिलीव किया जाएगा।
जिले के भीतर तबादले के लिए 370 पंजीकरण
एक जिले से दूसरे जिले में जाने के अलावा जिले के अंदर तबादले की प्रक्रिया का शिक्षक इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए 370 शिक्षकों ने आवेदन कर पेयर बनाना शुरू कर दिए हैं। इसे लेकर शासन से कोई निर्देश अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं।
प्रदेश से जारी नामों में जनपद के शिक्षकों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। इसमें 83 शिक्षक तबादले के योग्य पाए गए हैं। जनपदीय समिति की बैठक के बाद शिक्षकों को रिलीव करने की प्रक्रिया शुरू होगी। - दिव्या गुप्ता, बीएसए