फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in shajhanpur

केबिल बॉक्स फुंकने और 33 केवी लाइन फाल्ट से शहर में अंधेरा

Sun, 07 Jul 2019 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
others in shajhanpur
शाहजहांपुर। शहरी क्षेत्र के पॉवर नेटवर्क पर मामूली बरसात आफत बनकर टूटी। आधी रात के बाद पैना से ककरा कलां सब स्टेशन जाने वाली 33 केवी लाइन के तार चिनौर स्थित कैंट के चांदमारी मैदान के पास पेड़ की डाल गिरने से टूट गए। इस फाल्ट से ककरा कलां और निगोही रोड गदियाना चुंगी के सारे फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। बाद में बूंदाबांदी तेज हुई तो बारिश का पानी अब्दुल्लागंज सब स्टेशन के पैनल कंट्रोल से जुड़े केबल बॉक्स में चला गया। शार्ट सर्किट से केबल बॉक्स धमाके के साथ जल उठा और इसी के साथ वहां के कई फीडरों से जुड़े लगभग एक दर्जन मोहल्लों और कालोनियों में अंधेरा पसर गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को देर रात बूंदाबांदी के बाद शार्ट सर्किट से बिजली लाइनें ट्रिपिंग शुरू हो गई। बूंदाबांदी थमने पर रात दस बजे बिजली सप्लाई भी सामान्य हो गई, लेकिन आधी रात को बादल गरजने के साथ तेज हवा चली तो पॉवर नेटवर्क गड़बड़ाने लगा। रात दो बजे तक हर आधा घंटे के अंतराल पर बत्ती गुल होने लगी। इसी बीच, ककरा कलां सब स्टेशन को बिजली देने वाली 33 केवी इनकमिंग लाइन ब्रेकडाउन के शिकंजे में आ गई।
विज्ञापन

लाइन फाल्ट से ककरा कलां, ककरा खुर्द, आनंदपुरम, आजादपुरम, विवेक विहार, मदरा खेल, लोहारों का चौराहा, अलीजई, विश्वकर्मा चौक, तिलहरजई, सिंजई (आंशिक), अंबा टाकीज वाली गली में सिने प्लेक्स तक, महमंद जंगला (आंशिक), हद्दफ, मामुड़ी, सुभाषनगर, प्रोफेसर कालोनी, स्टेशन रोड, जलालनगर, गदियाना चुंगी, निगोही रोड आदि क्षेत्र अंधेरे में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी अवर अभियंता मनीष प्रजापति ने नए तार डलवाकर लाइन सुबह 9.20 बजे चालू करा दी। अब्दुल्लागंज के क्षतिग्रस्त केबल बॉक्स को ठीक करने में कई घंटे लग गए। इस उपकेंद्र से जुड़े चौक, मतानी, बक्सरिया, घूरन तलैया, केरूगंज खोया मंडी, रंगमहला आदि इलाकों में दोपहर करीब 12 बजे बजली सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed