{"_id":"5d277f9c8ebc3e6cfd18881b","slug":"others-in-shahjhapur-shahjahanpur-news-bly368284512","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यम इंपीरिया के मालिक भरेंगे 25 लाख इन्कम टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यम इंपीरिया के मालिक भरेंगे 25 लाख इन्कम टैक्स
विज्ञापन
रोजा थाना क्षेत्र में रेती रोड स्थित सत्यम इंपीरिया मैरिज लॉन के मालिक 30 जुलाई तक 25 लाख रुपये इनकम टैक्स अदा करेंगे। आयकर विभाग को मालिकान ने भरोसा दिया है। बुधवार को आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने रेती रोड स्थित सत्यम इंपीरिया मैरिज लॉन पर आयकर सर्वे की कार्रवाई की थी।
रेंज-1 बरेली के एडीशनल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्ट वीके बोहरा के नेतृत्व में आयकर विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ बुधवार दोपहर सत्यम इंपीरिया पहुंची। टीम में आयकर अधिकारी राजीव कुमार, निरीक्षक शिव प्रसाद मिश्रा, रोहित गुप्ता, सचिन गुप्ता, एसपी मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, स्टेनो तपेंद्र कुमार शामिल रहे। बुधवार से बृहस्पतिवार दोपहर तक यहां आयकर सर्वे की कार्रवाई की गई। इसमें पाया गया कि सत्यम इंपीरिया में जो निवेश हुआ है उस पर 25 से 30 लाख रुपये टैक्स बनता है। अधिकारियों ने संपत्ति की बारीकी से पड़ताल की। हालांकि, इस दौरान किसी तरह की अनियमितता सामने नहीं आई। आयकर अधिकारियों का कहना है कि सत्यम इंपीरिया के मालिकान ने सर्वे की कार्रवाई में पूरा सहयोग भी दिया। सत्यम इंपीरिया मैरिज लॉन कुछ महीने पहले ही चालू हुआ है। यहां आयकर सर्वे की यह पहली कार्रवाई थी। आयकर निरीक्षक शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि सर्वे में 20 से 30 लाख रुपये अतिरिक्त टैक्स की बात सामने आई। सत्यम इंपीरिया के मालिकान ने इसे स्वीकार करते हुए 30 जुलाई तक अदा करने का वादा किया है। इस मामले में किसी तरह की टैक्स चोरी की बात से उन्होंने इंकार किया। बताया कि वित्तीय वर्ष अभी गुजरा नहीं है। आयकर विभाग समय-समय पर टैक्स डिमांड पूरी करने के लिए इस तरह की कार्रवाई करता है।