फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in jaitipur shahjahanpur

महिला ने फंदा लगाकर जान दी,हत्या का आरोप लगाया

Fri, 13 Sep 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
others in jaitipur shahjahanpur
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजूपुर में महिला ने कमरे के अंदर पंखे के कुंडे में रस्सी डालकर गले में फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर में जब उसकी बेटी कोमल स्कूल से पढ़कर घर आई तो उसने अपनी मां को रस्सी से लटके देखा तो चीख पड़ी। ससुरालीजनों ने तत्काल उसका शव उतारा। पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने ससुराजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जलालाबाद कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 17 साल पहले गांव के प्रमोद कुमार पुत्र ओमप्रकाश के साथ हुई थी। आरोप है कि पिछले दो सालों से ससुरालीजन बाइक की मांग कर उसकी बहन को परेशान कर रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे बहन के फंदा लगाकर जान देने की सूचना पर वह परिवार के साथ यहां आया तो शव नीचे रखा था। घर में सास के अलाव अन्य सभी लोग फरार थे। उसने बहन की हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतका के तीन बच्चों में कोमल 10 वर्ष, चंचल 7 वर्ष और अभिषेक 4 वर्ष का है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया की अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed