फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   other

अब खुटार के बुझिया गांव में दिखा बाघ, लोगों में दहशत

Sat, 28 Sep 2019 07:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
other
खुटार (शाहजहांपुर)। पिछले एक सप्ताह से खुटार में कई स्थानों पर बाघ देखे जाने से गांव के लोग दहशत में हैं। गांव हिमंचलपुर के बाद अब गांव बुझिया में बाघ देख गया है। गांव के लोगों ने गन्ने के खेत के पास बाघ देखकर हल्ला मचाया। लोगों ने वनकमिर्यों को सूचित किया, हालांकि कोई भी वनकर्मी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले गांव हिमचंलपुर में दो बार बाघ देखा गया था। बाघ ने यहां दो गायों का शिकार भी किया था। लोगों की शिकायत और धरना प्रदर्शन की चेतावनी पर ट्रेनी एसडीओ स्वेता सेन और रेंजर डीएस यादव ने मौके पर पहुंचकर खानापूर्ति करते हुए लोगों को जागरूक किया था और लौट गए थे। बृहस्पतिवार को गांव रौतापुर कलां में गांव के लोगों ने बाघ देखकर शोर मचाया था तो बाघ गन्ने के खेत की ओर चला गया था।
विज्ञापन

शनिवार को गांव बुझिया के महेश सिंह, जसवीर सिंह, अमित कुमार आदि खेतों पर जा रहे थे। तभी गांव के सुमेर के गन्ने के खेत से बाघ निकलता देख उनके होश उड़ गए। गांव के लोग शोर मचाते हुए भागे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे तो बाघ गांव के मदन के खेत में चला गया। बाघ की दहशत के चलते किसान खेतों पर काम नहीं कर घर चले गए । वही गांव नरौठा देवीदास के लोगों ने भी खेतों में बाघ के पगचिह्न मिलने की बात कही। देर शाम तक कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed