फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Oshin wins four medals, including two golds, at the State Shooting Championship.

Shahjahanpur News: राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में ओशीन ने जीते दो स्वर्ण समेत चार पदक

Fri, 03 Jul 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Oshin wins four medals, including two golds, at the State Shooting Championship.
ओशीन अनेजा। स्रोत: स्वयं - फोटो : 1
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी ओशीन अनेजा ने 45वीं उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 30 जून तक नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह इंटरनेशनल शूटिंग रेंज में हुआ।
विज्ञापन

कर्नल एकेडमी की छात्रा ओशीन ने कड़े मुकाबले के बीच 400 में 394 अंक हासिल किए। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब पांच हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओशीन ने जूनियर और सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, जबकि सब-यूथ और यूथ वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

रायफल क्लब में नियमित अभ्यास करने वाली ओशीन ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास को दिया। ओशीन की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, खेल प्रेमियों, रायफल क्लब और कर्नल एकेडमी ग्लोबल स्कूल के मैनेजमेंट ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
क्रिकेट मैच स्थगित



शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को होने वाला क्रिकेट मैच बारिश के कारण पिच गीली होने से स्थगित कर दिया गया। आयोजक शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि जल्द ही मैच की तिथि घोषित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed