फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Orissa drama The creation of the Marie stake

उड़ीसा के नाटक सृष्टि ने मारी बाजी

Mon, 21 Dec 2015 12:00 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 21 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Orissa drama The creation of the Marie stake
गांधी भवन में चले अखिल भारतीय नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता (शाहजहांपुर रंग महोत्सव) का देर रात पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन मुख्य अतिथि कस्टम कमिश्नर कमल किशोर कठेरिया ने उपस्थित विशिष्टजनों के साथ नाटक और नृत्य के विजेताओं को चमचमाती ट्रॉफी और इनामी राशि देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मेहमान कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। पहला पुरस्कार नाट्य चक्र उड़ीसा के नाटक सृष्टि को मिला, जबकि दूसरा पुरस्कार ब्लैक पर्ल दिल्ली के नाटक पापा, मेरे पापा को और तीसरा पुरस्कार दूनघाटी रंगमंच के नाटक आषाढ़ का एक दिन को मिला। बेस्ट कलाकार का पुरस्कार पथ जमशेदपुर के नाटक पंछी के मुख्य कलाकार मो. निजाम को और पापा मेरे पापा की नायिका ऋतिका मल्होत्रा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। अदाकार ग्रुप सहारनपुर के नाटक संजोग को सर्वश्रेष्ठ हास्य नाटक का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

इसी तरह सृष्टि नाटक के निर्देशक गदाधर बारिक को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का प्रथम और नाटक पापा मेरे पापा के निर्देशक अमूल सागर नाथ को द्वितीय पुरस्कार मिला। रंगयात्रा का पहला पुरस्कार अनवरत थिएटर ग्रुप इंदौर को प्रथम, कला सागर नागपुर को द्वितीय और नाट्य चक्र उड़ीसा को तृतीय पुरस्कार मिला। किंजल सिंह को हास्य अभिनेत्री तथा प्रवीण सागर को हास्य अभिनेता का प्रथम, सुरमई को चरित्र अभिनेत्री और प्रकाश विश्वकर्मा को चरित्र अभिनेता का प्रथम पुरस्कार मिला। बाल कलाकार के लिए अनन्य और वर्षा को प्रथम पुरस्कार मिला। इसके अलावा शास्त्रीय नृत्य की प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व निर्णायक राजेश गौड़, एमसी विश्वकर्मा और उत्तम कुमार को संस्थाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, सौरभ अग्निहोत्री, अरविंद चोला, संजय राठौर आदि ने शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समिति के सदस्यों ने वालंटियर्स को भी पुरस्कृत किया। आयोजन समिति के महासचिव शमीम आजाद और डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र के संचालन में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में सुनीता कठेरिया, विनीत सिंह, शिवम श्रीवास्तव, रिजवान सिद्दीकी, अतीक रहमान, संजय डोनाल्ड सिंह, अदिति आर्या, रीना राठौर, दिव्यांशु सिंह, प्रभा मौर्या, प्रवीण गौड़, ऋषिकांत, शिवा सक्सेना, मोहित पाठक, अजय मोहन शुक्ला आदि का व्यवस्था में सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed