फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Organizations took to the road in protest against the arrest of journalists in Ballia

बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे पत्रकार संगठन

Tue, 12 Apr 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Organizations took to the road in protest against the arrest of journalists in Ballia
शाहजहांपुर कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन देने जाते उप्र जर्नल? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बलिया जनपद में नकल माफिया की पोल खोलने वाले पत्रकारों को जेल भेजने के मामले में सरकार और शासन स्तर पर न्यायोचित कार्रवाई नहीं होते देख जिले के पत्रकारों का धैर्य जवाब दे गया। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात की और राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर गिरफ्तार पत्रकारों की बिना शर्त तत्काल रिहाई करने की मांग दोहराई। उधर, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकार टाउनहाल स्थित गांधी भवन से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर पत्रकारों की रिहाई जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन

अधिकारियों को सौंपे कलम और टीवी चैनल की आईडी
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकार गांधी भवन में इकट्ठा हुए। यहां से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन लेने आए एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने अपने चैनल की आईडी और प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने डीएम उमेश प्रताप सिंह व एसपी सिटी संजय कुमार को कलम सौंपी। पत्रकारों का कहना था कि अब पत्रकारिता करना दुष्कर हो गया है। डीएम वार्ता करने कार्यालय से बाहर आए तो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा जिले मेें पत्रकारों पर दर्ज हो रहे मुकदमों पर कड़ी आपत्ति की।
विज्ञापन

एडीएम ने आश्वस्त किया कि जिले में पत्रकारों पर कोई मुकदमा दर्ज होने से पहले जांच कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि जिले में पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों की सूची बनाकर दें, ताकि उन पर एसपी से वार्ता की जा सके। इस दौरान शिवकुमार, जरीफ मलिक आनंद, सरदार शर्मा, कुलदीप दीपक, दीप श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, प्रेम शंकर गंगवार, हामिद फरीदी, आरिफ सिद्दीकी, अमित सक्सेना, अंकित जौहर, अमित सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, शिशांत शुक्ला, रामविलास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों का उत्पीड़न रोकने की उपजा ने उठाई मांग
उपजा से जुड़े पत्रकार सोमवार को खिरनीबाग जीआईसी मैदान पर इकट्ठा हुए और वहां से जिलाध्यक्ष अभिनय गुप्ता के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देकर बलिया पेपर लीक मामले मेें वहां के प्रशासन की भर्त्सना की। ज्ञापन में कहा गया है कि इन दिनों भाजपा शासित राज्यों में पत्रकारों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। मध्य प्रदेश में पुलिस ने पत्रकारों को अर्धनग्न कर उनके फोटो वायरल कर दिए।

इसी तरह बलिया में नकल माफिया की करतूत उजागर करने वाले पत्रकारों को जेल भेज दिया गया। दोनों मामलों का संज्ञान लेकर पत्रकारों को रिहा कराने के साथ जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए। अन्यथा पत्रकार संगठन उग्र आंदोलन छेड़ने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन में अनिल मिश्रा, राहुल अवस्थी, स्वदेश राठौर, बीडी शर्मा, अभिषेक चौहान, वेद प्रकाश मिश्रा, दीपक साहू, संतोष उपाध्याय आदि शामिल रहे।

शाहजहांपुर कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व ?

शाहजहांपुर कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed