फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ordnance factory plays an important role in making defense products, yet recruitment is closed

Shahjahanpur News: आर्डनेंस फैक्टरी का रक्षा उत्पाद बनाने में अहम रोल, फिर भी भर्ती बंद

Wed, 28 May 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ordnance factory plays an important role in making defense products, yet recruitment is closed
ऑल इंडिया डिफेंस इम्पलाइज फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी सी.श्रीकुमार ने भर्ती का मुद्दा उठाया। स्रो - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। ऑल इंडिया डिफेंस इंप्लॉइज फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी सी. श्रीकुमार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में तीन ऑर्डनेंस फैक्टरी का अहम रोल रहा है। फैक्टरी में तैयार साजो-सामान का आर्मी ने प्रयोग किया। रक्षा उत्पाद तैयार करने वाली फैक्टरियाें में भर्ती नहीं होने से कार्य करने वाले घट रहे हैं।
विज्ञापन

एक दिवसीय भ्रमण पर आए श्रीकुमार ने बताया कि ओसीएफ फैक्टरी में करीब एक हजार पद रिक्त हैं। अप्रेंटिस करने वाले कर्मचारियाें को भर्ती कर रोजगार देने के बजाय उन्हें बेरोजगार रखा गया। दस साल से भर्ती बंद है। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री से मुलाकात कर निगम में नियुक्ति नहीं होने का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

फैक्टरियाें में भर्ती करने का नियम है। उसके अनुसार लोगों को रोजगार दिया जाए। पुराने अनुभव वाले लोगों के सेवानिवृत्त होने पर उनके पद रिक्त पड़े हैं। ओवरटाइम बंद कर दिया गया है। कुमार ने सरकार से मांग की है कि भर्ती करने के लिए नए कानून की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्डनेंस फैक्टरी में वर्तमान में भर्ती का नियम है। उसी के हिसाब से रिक्त पदाें को भरा जाए। उन्होंने एनपीएस, यूपीएस को बकवास बताया। कहा कि हमारा रुपया शेयर मार्केट में लगाया जाए। इस झंझट से निकालकर सीधे पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed