{"_id":"6894fa1ad09303de44018255","slug":"ordered-rice-in-the-name-of-another-firm-and-then-disappeared-report-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-149912-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दूसरी फर्म के नाम से चावल मंगवाकर किया गायब, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दूसरी फर्म के नाम से चावल मंगवाकर किया गायब, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुवायां। दूसरी फर्म के नाम से चावल मंगवाकर रास्ते से गायब करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सील एग्रो कमोडिटीज लिमिटेड दिल्ली की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) इशिता दत्ता ने पुलिस को बताया कि हरियाणा के जनपद पानीपत के विवेक मित्तल अप्रैल में चावल खरीदने के लिए उनके पास आए थे और खुद को करनाल की एक कंपनी का ब्रोकर बताया था।
विवेक ने उनसे लगभग 400 क्विंटल चावल खरीदने का सौदा किया। उन्होंने पुवायां के गांव इनायतपुर स्थित अपनी कंपनी से 19 मई को चावल को करनाल के पते पर भिजवा दिया, लेकिन विवेक मित्तल, गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता ने चावल का अपनी दूसरी फर्म से फर्जी बिल तैयार कर सहारनपुर की फर्म में भेज दिया।
जानकारी पर उन्होंने अपने एक सहकर्मी के साथ सहारनपुर में जाकर गौरव और सौरभ गुप्ता से संपर्क किया तो गोदाम में चावल रखा मिला। सूचना पर पहुंची सहारनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोदाम में रखे चावल का वीडियो भी बनाया। इसके बाद उन्होंने पुवायां आकर तहरीर दी। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद