फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Order to pay the maturity amount of Kisan Savings Certificate along with interest

Shahjahanpur News: किसान बचत पत्र की परिपक्वता राशि का ब्याज के साथ भुगतान करने का आदेश

Thu, 11 Dec 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Order to pay the maturity amount of Kisan Savings Certificate along with interest
शाहजहांपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने किसान बचत पत्र की परिपक्वता धनराशि का भुगतान न करने पर चीफ पोस्टमास्टर जनरल समेत अन्य प्रतिवादियों को आठ प्रतिशत वार्षिक दर के साथ भुगतान करने का आदेश दिया है। साथ ही 15 हजार रुपये अधिवक्ता की फीस और शारीरिक-मानसिक कष्ट व आर्थिक क्षति के रूप में भुगतान के लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन


रंगमहला निवासी महेश चंद्र रस्तोगी ने आयोग में वाद दायर किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने पांच-पांच हजार रुपये के चार किसान बचत पत्र खरीदे थे। अपनी आंख का ऑपरेशन कराने के लिए उन्हें धन की आवश्यकता थी। 23 सितंबर 2022 को भुगतान प्राप्ति के लिए बचत पत्र दिए। प्रत्येक बचत पत्र का परिपक्वता मूल्य 11 हजार 257 रुपये था।
विज्ञापन

केरूगंज के उपडाकपाल ने इनका भुगतान करने से इन्कार कर दिया। कुछ समय बाद चेक दिया गया। उन्होंने चेक टाउनहॉल स्थित एसबीआई शाखा में भुगतान के लिए जमा किया। यहां पर एक सप्ताह तक चेक को कैश नहीं किया गया। समय से रुपये न मिलने के कारण उनकी आंख का ऑपरेशन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष जयगणेश सिंह, सदस्य नीतू भारती ने चीफ पोस्टमास्टर जनरल, यूपी सर्किल, मुख्य डाकपाल, मुख्य डाकघर, शाहजहांपुर, डिप्टी पोस्टमास्टर, मुख्य डाकघर, उपडाकपाल, उपडाकघर, केरूगंज को आदेशित किया कि निर्णय पारित होने की तिथि से 30 दिनों के अंदर 46030 रुपये 24 सितंबर 2022 से आठ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान करें। इसके अलावा दस हजार रुपये शारीरिक, मानसिक, आर्थिक क्षति के लिए भी परिवादी को भुगतान करें। अधिवक्ता व्यय के लिए पांच हजार रुपये का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed