फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Opposing the occupation of the villagers

कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी

Sun, 18 Jun 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 18 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खेल के मैदान और श्मशान की जमीन पर अवैध कब्जा होने के विरोध में किरतापुर के ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर लिया। इस दौरान कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे। मामले की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और समझाबुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

किरतापुर गांव में 21 मई को मंदिर निर्माण कराया जा रहा था। इसको लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने जमीन को सरकारी बताते हुए विरोध जताया था। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण वहां एसडीएम, सीओ राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में हुई पैमाइश के बाद जमीन खेल के मैदान की निकलने पर मंदिर की नींव को उखड़वा दिया गया। एसडीएम ने उस जमीन पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा किए गए कब्जों को भी तत्काल हटवाने के निर्देश राजस्व विभाग को दिए थे, लेकिन कब्जा नहीं हटवाया गया। 
विज्ञापन

इससे खफा लोगों ने शनिवार दोपहर तमाम महिलाओं के साथ कोतवाली का घेराव कर लिया। उनकी मांग थी कि दूसरे समुदाय के लोगों के अवैध कब्जे तत्काल हटाए जाएं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों के साथ आए भाजपा नेता मनोज कश्यप ने भी इस मामले में लापरवाही पर नाराजगी जताई। नायब तहसीलदार के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभिलेखों में गाटा संख्या 123 में खेल का मैदान और गाटा संख्या 122 में पूजा स्थल दर्ज है। इस मामले में पुन: पैमाइश कराई जाएगी और जिसके भी अवैध कब्जे हैं, उन्हें हटाया जाएगा।
 - सत्यप्रिय सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed