फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Opportunity to develop the market by building a private bus stand... Passenger facilities will have to be provided

Shahjahanpur News: निजी बस अड्डा बनाकर बाजार विकसित करने का मौका...देनी होंगी यात्री सुविधाएं

Tue, 10 Jun 2025 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to develop the market by building a private bus stand... Passenger facilities will have to be provided
शाहजहांपुर। सरकारी बस अड्डे के समानांतर ही निजी बस अड्डे भी स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए सरकारी विभाग या निवेशक को मौका दिया जाएगा। बस अड्डा बनाने पर यात्री सुविधाएं देनी होंगी, साथ ही बाजार विकसित करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण सरकारी व प्राइवेट बस सड़क के किनारे खड़ी कर दी जाती हैं। बसों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त पार्किंग न होने के कारण दुर्घटना का डर रहता है। ऐसे में सार्वजनिक व निजी क्षेत्र में स्टेज कैरिज बस अड्डा बनाने का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन

इसके तहत नगर निगम, नगर पालिका या नगर पंचायत की भूमि पर बस अड्डा बन सकता है, साथ ही कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन उपलब्ध करा सकता है। निवेशक को दुकानें आदि बनाकर लाभ मिल सकेगा। वहां भोजन, चाय, नाश्ता, मिनी जनरल स्टोर आदि को बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ये हैं शर्तें
न्यूनतम दो एकड़ जमीन स्वामित्व या लीज डीड पर होनी चाहिए।
बस अड्डा ऐसे मार्ग पर बनेगा, जहां पर बस व सवारी के आने-जाने का पर्याप्त स्थान हो।
नगर निगम, नगर पालिका की सीमा से अधिकतम पांच किमी की दूरी पर होगा।
---------
निजी बस अड्डे के लिए नगर पालिका और नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक की जाएगी। बस अड्डा बनाने पर व्यावसायिक गतिविधियां निवेशक कर सकता है। शर्तें व नियम नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिए गए हैं।
-सर्वेश सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed