फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Opium smuggling from Kasganj through car, accused arrested

पुलिस ने कार से बरामद की दो किलो अफीम

Wed, 21 Sep 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:24 AM IST
सार

शहर व उससे सटे इलाकों में दूसरे जिलों से अफीम लाकर सप्लाई करने का धंधा चल रहा है।कांट थाना पुलिस ने सोमवार रात कार सवार तस्कर को गिरफ्तार कर दो किलो अफीम बरामद की।आरोपियों ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लाकर फुटकर में बिक्री करते हैं।

विज्ञापन
Opium smuggling from Kasganj through car, accused arrested

विस्तार

शाहजहांपुर। शहर व उससे सटे इलाकों में दूसरे जिलों से अफीम लाकर सप्लाई करने का धंधा चल रहा है। कांट थाना पुलिस ने सोमवार रात कार सवार तस्कर को गिरफ्तार कर दो किलो अफीम बरामद की। पुलिस के मुताबिक वह कासगंज से अफीम लाकर आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करता था।
विज्ञापन

सोमवार रात थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह चौहान ने मुखबिर की सूचना के बाद कमलनैनपुर तिराहे के पास चेकिंग शुरू कर दी। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे पुलिस ने कार को रोका। कार ड्राइव कर रहे शख्स ने कार लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो ड्राइवर की सीट के नीचे से दो किलो अफीम बरामद हुई। अभियुक्त ने अपना नाम फैजान निवासी मोहल्ला तकिया थाना कांट बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता लगा कि वह अफीम कासगंज से लेकर आता है। पता लगा कि कासगंज में तस्कर दूसरे प्रदेशों से अफीम लाते हैं जिनके बारे में उसे ज्यादा जानकारी नहीं है। फैजान से पुलिस यह उगलवाने की कोशिश कर रही है कि उसके तार स्थानीय स्तर पर कहां जुड़े हैं और यहां वह किसे अफीम की सप्लाई देने वाला था।
विज्ञापन

ढाई किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार
बंडा। थाना पुलिस ने करीब ढाई किलो अफीम के साथ दो लोगों को पकड़ा है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। सोमवार रात थाना पुलिस ने गांव मकसूदापुर में शारदा नहर पुल के पास से पुवायां के बड़ागांव निवासी जितेंद्र और शेरापुर निवासी रामकरन को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 2.61 किलो अफीम बरामद की गई है। आरोपियों ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लाकर फुटकर में बिक्री करते हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed