फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Opium consignment caught, two smugglers arrested

Shahjahanpur News: अफीम की खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2024 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 04 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Opium consignment caught, two smugglers arrested
मीरानपुर कटरा। दिल्ली-एनसीआर में अफीम बेचने जा रहे दो तस्करों को खैरपुर चौराहे के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत तीन करोड़ 20 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट मेरठ, बरेली व कटरा पुलिस ने संयुक्त रूप से हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। शनिवार रात खैरपुर चौराहे के पास संदिग्ध दिखने पर कार को रोक लिया। इस पर कार सवार युवक भागने लगे। उन्हें पकड़ने के बाद कार की गहनता से तलाशी ली गई। कार से पॉलीथिन में रखी तीन किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने कांट के मोहम्मद नोमान और मोहम्मद अफनान को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन करोड़ 20 लाख रुपये की अफीम, कार, दो सौ रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। नोमान अपने भाई फैजान के जरिये झारखंड के युवक के संपर्क में आया था। वहीं से दोनों एक सप्ताह पहले अफीम लाए थे। फैजान जिला कारागार में तस्करी के आरोप में करीब सात महीने से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed