{"_id":"629fa0ff0f97536d40512836","slug":"open-lock-of-a-secretary-s-room-still-hanging-on-six-shahjahanpur-news-bly487518051","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक सचिव पहुंचे ब्लॉक...छह के ताले अभी भी लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ एक सचिव पहुंचे ब्लॉक...छह के ताले अभी भी लॉक
विज्ञापन
खुटार ब्लॉक में बंद पड़े सचिवों के कमरे
- फोटो : KHUTAR
खुटार। ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव अपनी मर्जी के मालिक हैं। शासन के निर्देशों पर ध्यान नहीं देकर ब्लॉक में सचिवों के बने कमरों में ताले लटकते रहते हैं। इससे उनसे मिलने के लिए आने वाले फरियादी मायूस होकर घर लौट जाते हैं। मंगलवार को सिर्फ सचिव ब्लॉक पहुंचा, बाकी छह के कक्ष पर ताले लटके रहे।
मंगलवार को ‘दफ्तरों पर ताले, किसे सुनाएं फरियाद’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने भी मामले का संज्ञान लेकर व्यवस्थाओं में सुधार कराने की बात कही थी, लेकिन ब्लॉक के कर्मचारियों पर शासन के आदेशों और अधिकारियों की ओर से भी समय समय पर दी जाने वाली चेतावनी का कोई असर नहीं दिख रहा है। अधिकारी शासन के आदेशानुसार व्यवस्था चलाने के लाख दावे करें, लेकिन खुटार ब्लॉक में इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
11 बजे : एडीओ पंचायत के कक्ष खुला, लेकिन कोई नहीं बैठा
एक ग्राम पंचायत अधिकारी सर्वेश कुमार अपने कमरे में काम करते और गांवों से आए लोगों की समस्याओं को सुनने में व्यस्त मिले। एडीओ पंचायत के कमरे का ताला खुला था, लेकिन वह मौजूद नहीं थे। बताया गया कि वह ट्रेनिंग पर गए हैं।
विज्ञापन
11.20 बजे : गर्मी में घर से निपटाए जा रहे काम
छह ग्राम पंचायत सचिवों के कमरों में मंगलवार को भी ताला लटकता मिला। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर बताया गया कि वह गांवों में कार्य करने गए हैं। ब्लॉक में घूम रहे एक सफाईकर्मी ने बताया कि सचिव ज्यादा गर्मी होने के कारण घरों से ही नहीं आ रहे हैं और फोन करने पर गांवों में भ्रमण की बात कहते हैं। जो सचिव गांवों में भ्रमण करने जाएगा वह सुबह या शाम को घूमकर ब्लॉक में जरूर आएगा।
ग्राम पंचायत सचिवों के लिए रोस्टर जारी किया गया है। मैं अभी मीटिंग में हूं। अन्य मामलों को लेकर सचिवों से जानकारी ली जाएगी। -घनश्याम सागर, डीपीआरओ शाहजहांपुर