फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Open drains and potholes on the road pose a risk to life

Shahjahanpur News: जान पर भारी सड़क पर खुले नालाे व गड्ढे

Wed, 23 Apr 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 23 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Open drains and potholes on the road pose a risk to life
बहादुरगंज पचराहा पर पुलिया के बीच खुला मैनहोल। संवाद
शाहजहांपुर। महानगर क्षेत्र में सड़क के बीचोंबीच में गड्ढे व साइड में खुले नाले जान पर भारी पड़ सकते हैं। कई जगह आबादी के बीच से गुजरे इन नालों को कवर तक नहीं किया गया है। बहादुरगंज पचराहे के पास मैनहोल का ढक्कन 15 दिन से टूटा पड़ा है। नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


जलालनगर में नाले के दोनों तरफ घर हैं। बीच में नाला गुजरा है। इसमें कई बार लोग गिर चुके हैं। लोगों की जान जाते-जाते बची है। यहां से रात में किसी अनजान व्यक्ति का गुजरना जान जोखिम में डालना है। करीब तीन साल पहले नगर निगम ने नाले को ढकने का निर्माण शुरू कराया था।
विज्ञापन


करीब 100 मीटर हिस्से पर अतिक्रमण होने की वजह से नाले को ढकने का काम पूरा नहीं हो पाया है। बारिश का मौसम आने वाला है। बारिश में जलभराव होने से स्थिति गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बहादुरगंज पचराहे के पास नाले पर बनी पुलिया से ढक्कन नदारद है। भीड़भाड़ वाले स्थान पर पुलिया का मैनहोल खुला हुआ है। यहां पर वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। रात में कई बार चार पहिया वाहन इसमें फंस जाते हैं।

कई दो पहिया वाहन चालक गड्ढे में फंसकर घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसा लगता है किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है।

-----------

चहारदीवारी नहीं बनाई, हादसे की आशंका

-सुभाषनगर रोड पर बना नाला खुला हुआ है। कुछ लोगों ने नाले पर निर्माण कर लिया है। कुछ स्थानों पर नाला खुला हुआ है। यहां पर आए दिन पशु आदि गिर जाते हैं। वाहनों के गिरने का भी खतरा बना रहता है। नगर निगम ने आधे रास्ते में चहारदीवारी बनाने का काम कई साल पहले रोक दिया था। इस वजह से खुला नाला काफी खतरनाक हो गया है। मुख्य सड़क होने की वजह से यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

------

बारिश में घरों में आता है बारिश का पानी

-मोहल्ला वाजिदखेल में घनी बस्ती के बीच नाला निकल रहा है। लोगों ने नाले की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। इस नाले में कई बार छुट्टा पशु फंस जाते हैं। बारिश के दिनों में लोगों के घरों में भी पानी घुस जाता है। इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

-------



मेडिकल कॉलेज रोड पर गहरा गड्ढा

राजकीय मेडिकल कॉलेज रोड पर पेट्रोल पंप के सामने गहरा गड्ढा हो गया है। यहां से तेज रफ्तार से वाहन गुजरते हैं और एंबुलेंस भी गुजरती हैं। गड्ढे की वजह से हादसा होने का खतरा बना रहता है। रात में तेज रफ्तार दो पहिया वाहन चालक गड्ढे में फंसकर अक्सर घायल हो जाते हैं।



-------







बहादुरगंज पचराहे के पास पुलिया पर मैनहोल खुल जाने से आए दिन हादसे होते हैं। अक्सर दो पहिया वाहन चालक घायल हो जाते हैं। कई बार ई-रिक्शा पलट जाते हैं।



- वैभव सक्सेना



-------







सुभाषनगर रोड पर मुख्य सड़क पर गुजरने वाले नाले में चाहरदीवारी नहीं है। इससे यहां आए दिन पशु गिर जाते हैं। कई बार वाहन भी फंस चुके हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।



- आयुष श्रीवास्तव



------

बहादुरगंज नाले पर पुलिया के ढक्कन संबंधित अधिकारी को तुरंत भेजकर ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। जो भी खुले हुए नाले हैं, उनकी चहारदीवारी कराई जाएगी। इससे किसी को कोई खतरा नहीं रहेगा।



डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त

बहादुरगंज पचराहा पर पुलिया के बीच खुला मैनहोल। संवाद

बहादुरगंज पचराहा पर पुलिया के बीच खुला मैनहोल। संवाद

बहादुरगंज पचराहा पर पुलिया के बीच खुला मैनहोल। संवाद

बहादुरगंज पचराहा पर पुलिया के बीच खुला मैनहोल। संवाद

बहादुरगंज पचराहा पर पुलिया के बीच खुला मैनहोल। संवाद

बहादुरगंज पचराहा पर पुलिया के बीच खुला मैनहोल। संवाद

बहादुरगंज पचराहा पर पुलिया के बीच खुला मैनहोल। संवाद

बहादुरगंज पचराहा पर पुलिया के बीच खुला मैनहोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed