फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Only family parties are opposing one nation one election: Dharmpal

सिर्फ परिवारवादी पार्टियां कर रहीं एक राष्ट्र एक चुनाव का विरोध : धर्मपाल

Tue, 29 Apr 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Only family parties are opposing one nation one election: Dharmpal
पुवायां के प्रबुद्धजन सम्मेलन में मौजूद लोग। संवाद
पुवायां। दुग्ध एवं पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश की जनता एक देश एक चुनाव के लाभ को समझ चुकी है। इसका विरोध सिर्फ परिवारवादी पार्टियां कर रहीं हैं, क्योंकि वे अपने परिवार के सदस्यों को अलग-अलग पदों पर चुनाव लड़वाती हैं।
विज्ञापन

मंत्री धर्मपाल सिंह सोमवार को नगर के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल के सभागार में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र का मतलब है कि प्रजा आगे और तंत्र पीछे। प्रजा की भलाई के लिए सरकार कार्य करती है। इस समय राजनीति का स्वर्णिम युग है। देश में 47 राजनैतिक दल हैं। उनमें से 35 ने सहमति देते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ होना चाहिए। भाजपा का संकल्प देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि एक चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। हर वर्ष चुनाव के कारण सरकारी अधिकारी भी तीन माह तक व्यस्त रहते हैं, इससे जनता के हित के काम नहीं हो पाते हैं। जलालाबाद के विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से परिवारवाद पर भी अंकुश लगेगा क्योंकि एक परिवार के कई व्यक्ति एक साथ चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां के विधायक चेतराम ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में होने वाले लाभों को गिनाएं। तिलहर की विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने इस पर ध्यान देकर देश की प्रगति के लिए बहुत बड़ा कदम उठाया है। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ला, अरुण सक्सेना, राकेश चंद्र गुप्ता आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। इससे पूर्व स्कूल के डायरेक्टर रचित अग्रवाल, विनायक अग्रवाल ने अतिथियों को माला पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक शकुंतला देवी, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, अर्पित गुप्ता, विकास शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed