फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Online verification started for sixth batch of MBBS

Shahjahanpur News: एमबीबीएस के छठवें बैच के लिए ऑनलाइन सत्यापन शुरू

Thu, 22 Aug 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Online verification started for sixth batch of MBBS
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छठवें बैच के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन प्रमाण पत्रों का सत्यापन टीम कर रही है।
विज्ञापन

जिगनेरा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में गत दिनों 100 एमबीबीएस डॉक्टर उत्तीर्ण होने के बाद अस्पताल में एक साल का प्रशिक्षण शुरू कर दिया हैं। दूसरी ओर कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। उनके प्रमाण पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन के लिए बुधवार से प्रक्रिया को शुरू कर दिया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने सत्यापन के लिए आठ सदस्यीय टीम को लगाया है। टीम के सदस्य छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों की वैधता आदि को परखेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि ऑनलाइन डाटा की जांच पूरी सावधानी के साथ की जा रही है। उसके बाद अगली प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
------------
बीएससी नर्सिंग का फर्जी छात्र पकड़ में आने पर दर्ज कराया था केस
-राजकीय मेडिकल कॉलेज में फर्जीवाड़ा कर प्रवेश लेने वाला बीएससी नर्सिंग के छात्र के खिलाफ कांट थाने में उप प्राचार्य ने मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसने पहचान छिपाकर लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय में अपने स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रवेश परीक्षा में शामिल कराया था। केस दर्ज होने के बाद मामले की विवेचना करने के उपरांत चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed