फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Online attendance started in secondary schools

Shahjahanpur News: माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी प्रारंभ

Tue, 22 Jul 2025 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Online attendance started in secondary schools
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी लगना शुरू हो गई है। मोबाइप एप के जरिये विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति और अनुपस्थिति का डाटा भरा जा रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन हाजिरी के लिए मोबाइल एप की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक कक्षाध्यापकों को प्रार्थना सभा के बाद छात्र-छात्राओं का डाटा एप पर भरना शुरू कर दिया है। इस व्यवस्था से शिक्षकों को पढ़ाने के बजाय डाटा भरने में काफी समय लग रहा है। ऑनलाइन हाजिरी से यूपी बोर्ड मुख्यालय को पता चल सकेगा कि किस विद्यालय में कितने शिक्षक छात्र-छात्राएं उपस्थित या अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन

इसके लिए प्रत्येक प्रधानाचार्य को लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। वहीं, इस व्यवस्था से फर्जी नामांकन पर लगाम लग सकेगी। विद्यालयों में छात्र संख्या ज्यादा दर्शाकर मिड-डे-मील समेत अन्य योजनाओं का लाभ ले लिया जाता है, लेकिन मौके पर बच्चे होते नहीं हैं। कुछ बच्चे प्रवेश लेने के बाद स्कूल नहीं आते हैं। वे सीधे परीक्षा देने ही आते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी को शुरू कर दिया है। जहां कुछ दिक्कत है। वहां समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शिथिलता पर डीआईओएस हुए सख्त
ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था में कुछ विद्यालयों ने मनमानी शुरू कर दी है। नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर डीआईओएस नाराज हुए। उन्होंने पत्र भेजकर बताया कि जिन स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में लोकेशन मिसमैच की समस्या आ रही है। वहां के प्रधानाचार्य मोबाइल एप यूपीएमएसपी-अटेंडेंस पर दिए विकल्प के माध्यम से विद्यालय के गेट के सामने खड़े होकर फोटो अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed