फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   one youth death due to fever

लखनापुर में बुखार  से युवक की मौत

Wed, 07 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में बुखार से कई अन्य लोग भी पीड़ित हैं। प्रधान ने गांव में दवा वितरित कराए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन

गांव लखनापुर निवासी रामपाल का 17 वर्षीय पुत्र कुछ दिन पूर्व बीमार पड़ गया। इलाज कराने के बाद भी बुखार में लाभ नहीं होने पर उसे शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधान राजवती के अनुसार इलाज के दौरान लाभ नहीं मिलने पर डॉक्टरों ने परीक्षण कराया और परिवार के लोगों को बताया कि युवक को डेंगू हुआ है। तीन दिन तक चले इलाज के बाद बुधवार को अनिल की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार शाम किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गांव में फॉगिंग कराए जाने और दवा का वितरण कराए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ की लैब में जांच होने के बाद वहां से डेंगू की पुष्टि होगी, तभी डेंगू माना जाएगा। शाहजहांपुर में कोई भी डेंगू की पुष्टि के लिए अधिकृत ही नहीं है। प्राइवेट अस्पताल वाले रोगी को डेंगू बताकर रुपये ऐंठते हैं। डेंगू से मौत की कोई जानकारी नहीं है। 
- डा. कमल कुमार, सीएमओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed