{"_id":"61d4a26b6702da3e746c6b7b","slug":"one-trolley-weighs-paddy-with-the-other-the-picket-continues-shahjahanpur-news-bly4715213131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन एसडीएम ने ली सुध, एक ट्राली तौला जा सका किसान का धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन एसडीएम ने ली सुध, एक ट्राली तौला जा सका किसान का धान
विज्ञापन
ुवायां तहसील में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। धान भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ पुवायां तहसील में प्रदर्शन करने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को बंडा के किसान जोगेंद्र सिंह का एक ट्रॉली धान पुवायां मंडी में सेंटर पर तौला जा सका। अभी एक ट्रॉली धान के साथ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
बंडा के गांव पड़रिया दलेलपुर निवासी जोगेंद्र सिंह भाकियू चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के गिल के साथ दो ट्रॉली धान लेकर सोमवार को पुवायां तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया था। जोगेंद्र सिंह ने अपना और पुत्र का धान 15 दिसंबर को लेकर केएसएस ताजपुर बंडा क्रय केंद्र पर ले गए थे। 17 दिसंबर को उनको प्रवेश पर्ची दी गई, लेकिन धान की तौल नहीं की गई है। सोमवार को किसी अधिकारी ने उनकी सुनवाई नहीं की थी।
मंगलवार को भाकियू के तमाम कार्यकर्ता किसान के समर्थन में तहसील में धरने पर आ बैठे। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने वहां पहुंचकर किसान की बात सुनी और उनका एक ट्रॉली धान तौल के लिए पुवायां मंडी में सेंटर पर भिजवाया। भाकियू चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी एक ट्रॉली धान सहित किसान तहसील में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
एक ट्रॉली धान बंडा मंडी में सेंटर पर पड़ा है। पूरा धान तुलने के बाद ही धरना समाप्त करेंगे। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह और तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने पहुंचकर धरने का समर्थन किया है। किसानों ने वार्ता की गई थी। डिप्टी आरएमओ से वार्ता की गई है। एक ट्रॉली धान तौला जा चुका है। शेष धान भी तुलवा दिया जाएगा। सुशांत श्रीवास्तव, एसडीएम पुवायां