{"_id":"69065f12da40ef74190c777a","slug":"one-should-give-up-hypocrisy-and-live-a-proven-life-lu-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156596-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाखंड छोड़कर प्रमाणित जीवन जीना चाहिए : लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाखंड छोड़कर प्रमाणित जीवन जीना चाहिए : लू
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में गोष्ठी में बोलते अतिथि। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। समाज कल्याण व सैनिक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि भारत को विकसित करने के लिए सभी को अपने क्षेत्रों में पूरी क्षमता के साथ कार्य करना चहिए। पाखंड छोड़कर प्रमाणित जीवन जीना चाहिए। सभी के लिए ईश्वर एक है। चंचल मन को शांत एवं वश में रखना है।
एसएस कॉलेज के सभागार में कर्मयोग मद्य निषेध एवं विकसित भारत विषयक गोष्ठी में एल वेंकटेश्वर लू ने प्रधानाचार्यों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं अन्य स्टेक होल्डर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चंचल मन हो जाने से निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है।
कहा कि कर्मयोग में हर व्यक्ति अंदर से जुड़े। लोगों में अच्छा भाव, ज्ञान एवं अनुशासन ठीक होना चाहिए। लोग अपने कार्यों को अच्छे भाव से करें। विभिन्न प्रकार के नशे से दूर रहें। देश को विकसित करने के लिए सही ज्ञान, विज्ञान को समझना होगा। उन्होंने बच्चों के अधिक मोबाइल के प्रयोग पर चिंता जताई।
विज्ञापन
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, डिप्टी डायरेक्टर अजय वीर सिंह यादव, डीआईओएस हरिवंश कुमार, डॉ.अवनीश मिश्रा, डॉ.आरके आजाद आदि मौजूद रहे।