{"_id":"654be1c25d9051df07077947","slug":"one-quintal-of-adulterated-liquor-destroyed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-7899-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एक क्विंटल मिलावटी लौंज कराई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एक क्विंटल मिलावटी लौंज कराई नष्ट
Thu, 09 Nov 2023 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
शहबाजनगर स्थिति लौज के कारखाने में छापामारी करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहबाजनगर क्षेत्र में एक कारखाने में छापा मारकर एक क्विंटल मिलावटी लौंज बरामद की। लाैंज सूजी और पाउडर दूध से बनाई गई थी। टीम ने नमूना लेने के बाद एक क्विंटल लौंज नष्ट करा दी।
सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि मौके से तीन नमूने लिए गए। कारखाना संचालक सर्वेश कुमार को थाना सदर बाजार पुलिस की हिरासत में दिया गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर के मोहल्ला नौसारा में आनंद घी नाम के ब्रांड का देसी घी बनाने वाले व्यापारी के यहां से दो तरह के घी और नल वाली गली स्थित सरसों तेल के व्यापारी अनूप गुप्ता के यहां से दो नमूने लिए। बरेली हाईवे पर शानू के मिष्ठान भंडार से सोन पपड़ी का नमूना लिया। रवि कुमार ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। तहसीलदार के अलावा जिला खाद्य अधिकारी रवि कुमार वर्मा, रामजीत शुक्ला, इंद्रजीत मौर्य, अनिल प्रताप सिंह, सौरभ सोनी व कृपाशंकर मौजूद रहे। संवाद