फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One person killed in a quarrel after drinking alcohol in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: तिलहर में शराब पीने के बाद कहासुनी, साइकिल मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 11 May 2022 05:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 11 May 2022 05:04 PM IST
सार

शाहजहांपुर में तिलहर थाना क्षेत्र के पिंगरा में शराब पीने के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें साइकिल मिस्त्री की सिर फटने से मौत हो गई। मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।

विज्ञापन
One person killed in a quarrel after drinking alcohol in Shahjahanpur
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर में तिलहर थाना क्षेत्र के पिंगरा में मंगलवार रात करीब 11 बजे श्रीकृष्ण (45) की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट के दौरान श्री कृष्णा का सिर फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण के बेटे नेमपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिता की घर से थोड़ी दूरी पर साइकिल आदि ठीक करने की दुकान है। मंगलवार रात करीब 11 बजे उसकी बहन दुकान की तरफ गई थी तो उसने देखा देखा कि गांव के मंझिले उर्फ राजवीर और मनीष उसके पिता को पीट रहे हैं। वह डर कर घर आ गई लेकिन किसी को कुछ बताया नहीं। सुबह श्रीकृष्ण का शव लहूलुहान हालत में दुकान के पास मिला।
विज्ञापन

 
सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि शराब पीकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसमें श्री कृष्ण की सिर फट जाने से मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed