फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One lakh rupees were blown out of woman's purse in bank in Sadar Bazar area

सदर बाजार इलाके में बैंक में महिला के पर्स से एक लाख रुपये उड़ाए

Wed, 04 Nov 2020 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees were blown out of woman's purse in bank in Sadar Bazar area
शाहजहांपुर। त्योहार नजदीक आते ही चोर, उचक्के सक्रिय हो गए हैं, जो ज्यादातर बैंक और बाजार जाने वालों को अपना निशाना बना रहे हैं। मंगलवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र में स्थित बैंक गई एक महिला के पर्स से एक लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। काफी देर तलाशने के बावजूद रुपये निकालने वाले का पता नहीं चला।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई द्वितीय निवासी सारा खान अपनी मां के साथ बैंक में रुपये जमा करने गई थीं। सारा के मुताबिक उनके पर्स में एक लाख 10 हजार रुपये थे। उन्हें यह रकम अपने पति मोहम्मद अयूब के दोस्त के खाते में ट्रांसफर करने थे। दोपहर करीब 2:30 बजे वह आईसीआईसीआई बैंक रुपये जमा करने के लिए फार्म भर रही थीं। रुपये समेत पार्स पास में रखा था। फार्म भरने के बाद जमा करने के लिए पर्स देखा तो रुपये गायब थे। उन्होंने आसपास देखा तो कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिखा।
विज्ञापन

सारा ने तत्काल इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। मगर काफी देर इधर-उधर देखने के बावजूद रुपये निकालने वाले का पता नहीं चला। इसकी सूचना देने पर सदर बाजार थाने से पुलिस भी पहुंच गई। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके बाद सारा ने सदर बाजार थाने जाकर तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed